Type Here to Get Search Results !

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय पर गोंड समाज महासभा की बैठक संपन्न

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय पर गोंड समाज महासभा की बैठक संपन्न 


भोपाल। गोंडवाना समय। 

गोंड समाज महासभा जिला भोपाल की बैठक गौरा शंभू पेनठाना डी सेक्टर बरखेड़ा भोपाल में 21 जुलाई 2021 को सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम कोरोना काल में दिवंगत हुए समस्त सगाजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात बैठक के एजेंडे के अनुसार बिन्दुवार चर्चा की गई। उक्त जानकारी देते हुये तिरू विजय सिंह वट्टी, जिलाध्यक्ष गोंड समाज महासभा भोपाल ने बताया कि सर्वसम्मति से world Indigenous day पर विभिन्न संगठनों से चर्चा कर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। भूमि व भवन आवंटन के संबंध में शासन प्रशासन को पुन: पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में गोंडी भाषा के प्रचार-प्रसार में तिरु. संजू वाडिवा का सहयोग करने आह्वान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। सामाजिक सुरक्षा व अन्य मुद्दों पर भी गहन चर्चा की गई। 

बैठक में ये रहे मौजूद       


बैठक में तिरु. आर.के सिंह साहब (संरक्षक)तिरु. संजू वाडिवा जी(प्रदेशाध्यक्ष गोंडी भाषा प्रकोष्ठ)तिरु. सुधीर वाडिवा जी(सदस्य) तिरु. सुषमा बरकड़े जी(जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ)तिरु. आशा सहकाटे जी (सदस्य) तिरु. डी.एस. उइके जी(कार्यवाहक अध्यक्ष)तिरु आर.पी.ठाकुर(सचिव) तिरु. सेमसिंह परते जी(उपाध्यक्ष)तिरु. प्रभाकर बरकड़े जी(उपाध्यक्ष)तिरु. अशोक कुमार उइके जी(उपाध्यक्ष) तिरु. राजेन्द्र सरोते जी(कोषाध्यक्ष)तिरु. धर्मेंद्र बरकड़े जी(मीडिया प्रभारी),तिरु. सुखेन्द्र उइके जी(सहसचिव)तिरु. हरिभाऊ उइके जी ,तिरु. जे.पी.एक्के जी,तिरु. शिवराम उइके, तिरु. मन्नू लाल सरयाम जी,तिरु. सिंग्राम मरावी जी,तिरु. तिरु. पंचम भगदिया जी,तिरु. त्रिलोक सिंह मार्को जी,तिरु. माखन लाल.धुर्वे जी,तिरु. अलकेश इवने जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.