Type Here to Get Search Results !

मध्यप्रदेश में नींव मजबूत करने जुटी गोंगपा, 2023 के लक्ष्य पर नजर

मध्यप्रदेश में नींव मजबूत करने जुटी गोंगपा, 2023 के लक्ष्य पर नजर

गोंगपा नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी बधाई


कमलेश गोंड/राष्ट्रीय संवाददाता
अनुपपुर/गोंडवाना समय। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश नेतृत्व की तरफ से प्रदेश भर में पार्टी को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई हैं, प्रदेश में कार्यकतार्ओं को जिम्मेदारी देने की आहटों के बीच नए चेहरे की तलाश भी शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश के 2023 की विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रख पार्टी में मंथन शुरू हो गया है. पार्टी का नेतृत्व इनपुट्स भी ले रहा है। इसके लिए सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लोगों को गोंडवाना की राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ रहें है। गोंगपा कहना है कि पार्टी जमीनी स्तर की लड़ाई लड़ती आ रही हैं जल, जंगल ओर जमीन की लड़ाई के साथ साथ देश को मजबूत बनाने के लिये लड़ रही है।

हम सब मिलकर आंदोलन और संगठन को आगे बढ़ायेंगे*


मध्य प्रदेश गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा पदाधिकारी के नाम की घोषणा कर दी है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोरते ने शुक्रवार सुबह अपनी कार्यकारणी में सम्मलित नामों की सूची जारी की है। प्रदेश संगठन  में फिलहाल अनूपपुर जिले के गोंडवाना आंदोलन के समर्थक वीरेंद्र सिंह मरावी को प्रदेश सचिव एवं दुर्गा सिंह अयाम को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

वही पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में बलराम यादव सहित अन्य पदाधिकारी को नियुक्त किए गया हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम ने खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा हैं हम सब मिलकर आंदोलन और संगठन को आगे बढ़ायेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.