Type Here to Get Search Results !

दिल्ली में आयोजित कुशासन भगाओ लोकतंत्र बचाओ ''तिरंगा मार्च'' में शामिल हुये मुख्य संगठक

दिल्ली में आयोजित कुशासन भगाओ लोकतंत्र बचाओ ''तिरंगा मार्च'' में शामिल हुये मुख्य संगठक

सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रजनीश सिंह नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे हजारो सेवादल के पदाधिकारी

राजीव गांधी जी की जयंति को सेवा दल संगठन दिवस के रूप में मनाया गया 


सिवनी। गोंडवाना समय।

केन्द्र सरकार की जन विरोधी एवं कुशासन के खिलाफ 20 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गाँधी जी के जन्म दिवस को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के द्वारा सेवादल संगठन दिवस के रूप में मनाया गया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशन पर मध्य प्रदेश से शामिल हुये पदाधिकारी 


अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई के निर्देशन पर मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह के नेतृत्व में 20 अगस्त 2021 को दिल्ली में प्रात: 11 बजे मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के 1 हजार से अधिक सेवादल संगठन के वदीर्धारी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने विशाल पैदल यात्रा कुशासन भगाओ लोकतंत्र बचाओ ''तिरंगा मार्च'' में सम्मिलित होकर हिस्सा लिया। 

राजीव गाँधी जी की समाधी स्थल पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया 


सेवादल संगठन के वदीर्धारी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने तिरंगा मार्च में शामिल होकर यह पैदल यात्रा में दिल्ली में भारी बारिश के बाद भी सेवादल के सैनिक बरसाती पहन कर अपनी रैली मैं शामिल हुए। यह तिरंगा मार्च 26 अकबर रोड से इंडिया गेट, राजघाट से राजीव गाँधी जी की समाधी स्थल वीर भूमि तक जाकर अपनी भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.