Type Here to Get Search Results !

ओबीसी महासभा का क्रान्तिवीर सम्मान समारोह सम्पन्न, क्रांतिसूर्य महामानव बिरसा मुंडा की प्रतिमा में माल्यार्पण कर लिया संकल्प

ओबीसी महासभा का क्रान्तिवीर सम्मान समारोह सम्पन्न, क्रांतिसूर्य महामानव बिरसा मुंडा की प्रतिमा में माल्यार्पण कर लिया संकल्प

महात्मा फुले की प्रतिमा के लिए ग्रामवासियों संग किया भूमिपूजन


सिवनी। गोंडवाना समय। 

ओबीसी वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व भागीदारी और आरक्षण दिलवाए जाने कृत संकल्पित ओबीसी महासभा द्वारा आयोजित क्रांतिवीर सम्मान समारोह में ओबीसी राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य पूर्व अध्यक्ष इंजी. ओबीसी महेंद्र सिंह लोधी, मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (राकेश टिकैत) जबलपुर सम्भाग के अध्यक्ष ओबीसी संतोष राय, प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष ओबीसी राकेश पटेल कटनी, संभागीय अध्यक्ष गोल्हानी का आयोजित कार्यक्रम में सिवनी आगमन हुआ। 

पिपरिया में स्थापित होगी महिला शिक्षा क्रांति के जनक महात्मा ज्योतिबाराव फूले की प्रतिमा      


क्रांतिवीर सम्मान समारोह के पहले सिवनी पधारे अतिथियों सहित पदाधिकारियों ने कटंगी रोड आमगांव में स्थापित की गई आदिवासी समाज के मसीहा क्रांतिसूर्य महामानव बिरसा मुंडा की प्रतिमा में माल्यार्पण कर मूलनिवासी समाज को जगाते हुए उनके हित अधिकार की लड़ाई में तन-मन-धन के साथ लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया। तत्पश्चात ग्राम पिपरिया पहुँचकर महिला शिक्षा क्रांति के जनक व समर्थक महात्मा ज्योतिवाराव फुले  की स्मारक निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां ग्रामवासियों के द्वारा आतिशबाजी व बाद्ययंत्रों के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। 

नीट में 27% आरक्षण मिल जाने से 11 हजार से अधिक डॉक्टर ओबीसी वर्ग से बनेंगे


कार्यक्रम पश्चात पैराडाइज लॉन मरझोर छिंदवाड़ा रोड में आयोजित कार्यक्रम में भारत माता, महात्मा ज्योतिवाराव फुले के छायाचित्र में दीप प्रज्ज्वलित उपरांत स्वागत गीत के साथ आगन्तुक अतिथियों के ओजस्वी वक्तव्य सुन उपस्थित जन मंत्र मुग्ध हुए। ओबीसी राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य पूर्व अध्यक्ष इंजी. ओबीसी महेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि नीट में 27% आरक्षण मिल जाने से 11 हजार से अधिक डॉक्टर ओबीसी वर्ग से बनेंगे जिसका श्रेय ओबीसी वर्ग के द्वारा भोपाल के मुख्यमंत्री निवास के घेराव में गिरफ्तारी देने वाले आपके बीच बैठे उन क्रांतिवीरों साथियों को जाता है जो कि लगभग 5000 हजार की संख्या में अपने निजी साधनों से भोपाल पहुँचकर गिरफ्तारी दिया और पुलिस के लाठी डंडे भी खाएं। 

ओबीसी महासभा सिवनी जिले में गांव-गांव में हो रहा मजबूत 


उन्होंने आगे कहा कि हम किसी वर्ग का हिस्सा नहीं जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण जो कि हमें संविधान में दिया गया हक व अधिकार है, ओबीसी महासभा उसे दिलवाने के लिए दृढ संकल्पित है। वहीं अन्य आये हुए अतिथियों ने ओबीसी समाज में जनजाग्रति के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ गाँव-गाँव तक संगठन को मजबूत किये जाने पर जोर दिया। जिला सयोंजक लोकेश साहू, जिला अध्यक्ष राधेश्याम देशमुख व अन्य पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए सराहना की गई। वहीं कार्यक्रम में कई समाज के जिला अध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधि गणमान्य जन उपस्थित रहे। 

भाजपा नेताओं द्वारा अभद्र टिप्पणी पर निंदा प्रस्ताव पारित

विगत दिनों ओबीसी महासभा के पदाधिकारी अपने हक अधिकार के लिए सिवनी पहुँचे प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौपने पहुँचे थे। जहां भाजपा के जिला अध्यक्ष व अन्य नेताओं के द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने का निंदा प्रस्ताव पास कर उपस्थित जनों ने हस्ताक्षर किए। ऐसे अभद्र व्यवहार करने वाले नेताओं के विरूद्ध भाजपा संगठन के कार्यवाही ना किये जाने पर ओबीसी महासभा आंदोलन की बात कहीं गई। उपस्थित पत्रकार साथियों को साक्षात्कार में  निंदा प्रस्ताव सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से तत्काल कार्यवाही की माँग रखी गई। 

भोपाल में गिरफ्तार क्रांतिवीरों को सम्मान प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया

कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत गीत उपस्थितजनों के समक्ष प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम का मंच संचालन ओबीसी के पदाधिकारी महेंद्र उर्फ मोनू राय के द्वारा किया गया। ओबीसी महासभा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में राजेश पटेल द्वारा उक्त जानकारी दी गई है। राजेश पटेल ने बताया कि ओबीसी को 27%आरक्षण की माँग को लेकर भोपाल में गिरफ्तार क्रांतिवीरों को सम्मान प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। जिसमे प्रमुख रुप से उम्र दराज क्रांतिकारी नेता कामरेड राजेन्द्र जयसवाल, सेवानिवृत्त शिक्षक राजकुमार सनोडिया, लोकेश साहू सहित सैकड़ों की संख्या में आंदोलन में सहभागी क्रांति वीरों को सम्मान पत्र देकर हौसला अफजाई व जनांदोलन संगठन की मजबूती व समाज के अन्य लोगो मे जाग्रति लाने निरन्तर कार्य करने की अपेक्षा की गई है। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान 

वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष राधेश्याम देशमुख, सेनिसै. मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार साहू, चिकित्सा मोर्चा जिलाध्यक्ष शेर सिंह राहंगडाले, छात्रा मोर्चा अध्यक्ष कु. श्रद्धा राय, केवलारी नगर अध्यक्ष कु. प्रतिभा जंघेला, कु पूजा जंघेला युवा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुश्री जयश्री यादव रजनी गोखले, किरण चौधरी व अन्य ओबीसी महासभा के साथियों का अतुल्नीय योगदान रहा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.