Type Here to Get Search Results !

आज रात्रि से सेलुआ टोल में धरने पर बैठेंगे बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया

आज रात्रि से सेलुआ टोल में धरने पर बैठेंगे बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया

15 अगस्त को जिला कांग्रेस सिवनी सेलुआ टोल पर व बालाघाट जिला कांग्रेस गर्रा टोल नाके पर करेगी चक्का जाम 

बस, डम्पर-ट्रक, जेसीबी यूनियन, टेक्सी, लोकल ट्रक एवं जिले के गणमान्य नागरिक होगों शामिल


बरघाट। गोंडवाना समय।

जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी प्रवक्ता राजिक अकील के द्वारा विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई कि बरघाट विधायक श्री अर्जुनसिंह काकोड़िया 13 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार की रात्रि से सेलुआ टोल में धरने पर बैठेंगे। वहीं बरघाट विधायक श्री अर्जुनसिंह काकोड़िया 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन जिला मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस के समस्त कार्यक्रमों के पश्चात 11 बजे से सिवनी जिले को टोल से आजादी देने के लिये वृहद रूप से जिला कांग्रेस व बस, डम्पर-ट्रक, जेसीबी यूनियन, टेक्सी, लोकल ट्रक एवं जिले के गणमान्य नागरिक सेलुआ टोल पर चक्का जाम करेंगे। इसके साथ ही बालाघाट जिला कांग्रेस कमेटी इसी मार्ग पर गर्रा टोल नाके पर चक्का जाम करेंगी। बरघाट विधायक श्री अर्जुनसिंह काकोड़िया के द्वारा सिवनी जिले को टोल टेक्स से आजादी दिलाने वाले समस्त नागरिको को इस चक्का जाम आंदोलन में शामिल होने सादर आमंत्रण दिया गया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.