Type Here to Get Search Results !

ओंकार सिंह तिलगाम जिला उपाध्यक्ष एवं मोहन सिंह धुर्वे केवलारी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

ओंकार सिंह तिलगाम जिला उपाध्यक्ष एवं मोहन सिंह धुर्वे केवलारी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त  

केवलारी ब्लॉक, नगर व सर्किल कमेटी छींदा का गोंड समाज महासभा ने किया गठन

गहन सिंह भलावी ब्लाक संरक्षक, महेन्द्र सिंह परते ब्लाक कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त 


केवलारी। गोंडवाना समय। 

केवलारी ब्लॉक, नगर सहित सर्किल कमेटी छींदा कार्यकारिणी का गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक गोंड समाज महासभा के द्वारा तिरु अर्जुन सैयाम के निवास ग्राम रायखेड़ा, तह केवलारी जिला सिवनी में दिनांक 1 अगस्त 2021 को गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तिरु बी एस परतेती, सिवनी जिला अध्यक्ष तिरु चित्तौड़ सिंह कुशराम, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष तिरु नरेंद्र कुंजाम, जिला कोषाध्यक्ष तिरु अशोक सिरसाम, आर्थिक शैक्षणिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तिरु संतोष वरकड़े, सर्किल कमेटी उगली संरक्षक श्री सुन्ने लाल धुर्वे, अध्यक्ष तिरु जगदीश प्रसाद परते, कोषाध्यक्ष श्री संग्राम सिंह भलावी, सेक्टर कमेटी उगली अध्यक्ष तिरु सहतलाल सरुते, शेर सिंह मरावी, प्रभु दयाल मरावी और अन्य क्षेत्रीय सगाजनों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न्न हुई। 

रामनरेश आर्मो केवलारी नगर अध्यक्ष एवं अर्जुन सिंह सैयाम सर्किल कमेटी छींदा अध्यक्ष नियुक्त


उक्त जानकारी तिरू चित्तौड़ सिंह कुशराम जिला अध्यक्ष, गोंड समाज महासभा जिला सिवनी ने देते हुये बताया कि गोंड समाज महासभा की महत्वपूर्ण बैठक में गोंड समाज महासभा के संगठन के निहित संविधान अनुसार गोंड समाज के सामाजिक,आर्थिक, शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास उत्थान, गोंड-गोंडी-गोंडवाना, एक समाज-एक रिवाज-एक आवाज, गोंड समाज की रियासत सियासत और विरासत, प्रदत्त संवैधानिक अधिकार के संरक्षण संवर्धन हेतु कार्य करने सर्वसम्मति से केवलारी ब्लॉक, नगर व छींदा सर्किल कमेटी में पदाधिकारी नियुक्त जाकर उन्हें महत्वपूर्ण समाजहित में कार्य करने के लिये जिम्मेदारी दी गई। जिसमें सर्व श्री ओंकार सिंह तिलगाम जी (गंगाटोला) को जिला उपाध्यक्ष, श्री गहन सिंह भलावी (केवलारी खेड़ा) को ब्लाक संरक्षक, श्री मोहन सिंह धुर्वे जी ग्वारी को (ब्लाक अध्यक्ष), श्री महेन्द्र सिंह परते (सरेखा कलां) को ब्लाक कार्यवाहक अध्यक्ष, श्री गज्जू सिंह सैयाम जी (खापा) को ब्लाक उपाध्यक्ष, श्री रामनरेश आर्मो (केवलारी) को नगर अध्यक्ष, श्री मेहरु मर्सकोले जी (रायखेड़ा) को संरक्षक सर्किल कमेटी छींदा, श्री अर्जुन सिंह सैयाम जी (रायखेड़ा) को अध्यक्ष सर्किल कमेटी छींदा नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारी का तिलक वंदन कर दी गई बधाई शुभकामनायें 


उक्त जानकारी तिरू चित्तौड़ सिंह कुशराम जिला अध्यक्ष, गोंड समाज महासभा जिला सिवनी ने देते हुये आगे बताया कि गोंड समाज महासभा केवलारी ब्लॉक, नगर व छींदा सर्किल कमेटी कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों को गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बी एस परतेती द्वारा जिला कमेटी सिवनी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान कर हल्दी चांवल से तिलक वंदन कर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी और शीघ्र अपने अपने कमेटियों का विस्तार कर जिला कमेटी को सूची प्रेषित करने निर्देशित किया गया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.