Type Here to Get Search Results !

उत्कृष्ट विद्यालय में शैक्षणिक सुविधा प्रदान करने नगर पालिका उपकर मद से 30 लाख रूपये की लागत से होंगे निर्माण कार्य

उत्कृष्ट विद्यालय में शैक्षणिक सुविधा प्रदान करने नगर पालिका उपकर मद से 30 लाख रूपये की लागत से होंगे निर्माण कार्य 

महिला शौचालय, क्लास रूम में प्रोफाईल शीट निर्माण एवं होंगे अन्य निर्माण कार्य 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुविधा प्रदान किये जाने के लिये उत्कृष्ट विद्यालय द्वारा एवं विधायक प्रतिनिधि श्री शंकर माखिजा के द्वारा छात्र-छात्राओं को सुविधा प्रदान किये जाने के उद्देश्य से सिवनी विधायक को विभिन्न आवश्यकताओं से अवगत कराया गया था।


उक्त समस्या व छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सुविधा प्रदान करने के लिये नगर पालिका शिक्षा उपकर मद से निर्माण कार्य कराये जाने सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने 2 जून 2020 को कलेक्टर सिवनी पत्र लिखा था। सिवनी विधायक ने जिसमें बालिका शौचालय निर्माण, भवन में खपरों के स्थान पर टीन शेड एवं दो कक्षाओं के निर्माण कार्य स्वीकृत कराये जाने के लिये उल्लेख किया था। 

उक्त निर्माण कार्यों की उत्कृष्ट  विद्यालय में अत्यंत आवश्यक थी


उक्त निर्माण कार्य के संंबंध में नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय में महिला शौचालय निर्माण कार्य जो कि लगभग 9 लाख 57 हजार 536 रूपये की लागत, उत्कृष्ट विद्यालय में क्लास रूम निर्माण कार्य 10 लाख 54 हजार 025 रूपये की लागत एवं उत्कृष्ट विद्यालय में क्लास रूम में प्रोफाईल शीट निर्माण कार्य लागत 8 लाख 44 हजार 540 रूपये लागत से किये जायेगा। विधायक प्रतिनिधि शंकर माखिजा ने बताया कि उक्त निर्माण कार्यों की उत्कृष्ट  विद्यालय में अत्यंत आवश्यक थी, जिसकी मांग उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ मेरे द्वारा मांग की जा रही थी। 

अध्यापन कार्य में प्रगति आयेगी और शिक्षा के क्षेत्र में होगा विकास 


इस संबंध में छात्रहित में सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा गंभीरता के साथ संज्ञान लेकर कलेक्टर सिवनी को पत्र लिखा था। इसके बाद नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय में निर्माण कार्य के लिये लगभग 30 लाख रूपये की राशि नगर पालिका उपकर मद से स्वीकृत कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इन निर्माण कार्यों से उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सुविधाओं मिलने से अध्यापन कार्य में प्रगति आयेगी और शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.