Type Here to Get Search Results !

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गोंगपा को जिताने बनाई रणनीति

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गोंगपा को जिताने बनाई रणनीति

कमलेश गोंड/राष्ट्रीय संवाददाता
नैनपुर। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी नैनपुर ने चिरईडोंगरी में रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया।


पंचायत चुनाव की तैयारी की कार्य योजना को देखते हुए ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप पंन्द्रे ने कहा कि जनपद पंचायत नैनपुर के मतदाता आधे से अधिक आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। 

गोंगपा को गांव की पार्टी कहा जाता हैं


जहाँ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मजबूती के साथ काम कर रहीं हैं और गांव के विकास से ही देश और प्रदेश का विकास संभव है, उन्होंने पार्टी कार्यकतार्ओं को सैद्धांितक मूल्यों को आत्मसात करने एवं आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने की बात कहा, गोंगपा को गांव की पार्टी कहा जाता हैं, इसलिये 2021 में पंचायत चुनाव जीतने के लिए पार्टी कार्यकर्ता की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 

पिंडरई में होगा कार्यकर्ता परिचय सम्मलेन

गोंगपा नेनपुर ब्लॉक के नवगठित कार्यकारनी विस्तार के बाद पदाधिकारियों की विचार मंथन में जल्द ही पार्टी के कार्यकतार्ओं का कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें नैनपुर ब्लॉक के सभी 74 पंचायत के गोंगपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शिरकत करेंगे, जिसकी अधिकारिक सूचना जल्द ही दी जायेगी। 

कार्यकतार्ओं की पदाधिकारियों के रूप में हुई नियुक्ति

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी नैनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप पंन्द्रे के नेतृत्व में ब्लॉक की घोषित नवीन ब्लॉक गोंगपा कार्यकारिणी में तिरु. धन्नू कुवेर्ती ब्लॉक उपाध्यक्ष, चंदन तेकाम ब्लॉक महासचिव, फहीम कुरैशी ब्लॉक महासचिव, उमेश विश्वकर्मा ब्लॉक महामंत्री, साकिब भैया ब्लॉक महामंत्री, दसरथ उइके ब्लॉक प्रचारमंत्री, रामसीह वरकड़े ब्लॉक प्रवक्ता, यदुनंदन गुमास्ता ब्लॉक विधि सलाहकार, प्रकाश उइके ब्लॉक सचिव, राकेश नरेती ब्लॉक महासचिव, रामफल उइके ब्लॉक महामंत्री, चेतन मसराम ब्लॉक संगठन मंत्री, शिव उइके ब्लॉक उपाध्यक्ष, संजय परते ब्लॉक महामंत्री मुकेश मरावी ब्लॉक सचिव एवं दुपचंद भलावी पंचम मरकाम दिनेश उइके को ब्लॉक सदस्य के पदों पर नियुक्त किया गया। 

नियुक्ति से संगठन के कार्यों को गति मिलेगी

इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के जिला उपाध्यक्ष टेकचंद परते, जिला महामंत्री रामनाथ उइके, जिला महामंत्री अतुल मर्सकोले ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। जिला पदाधिकारियो ने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यकतार्ओं की पदाधिकारियों के रूप में हुई नियुक्ति से संगठन के कार्यों को गति मिलेगी। वहीं जल्द ही अन्य सक्रिय कार्यकतार्ओं की मोर्चा, प्रकोष्ठों में नियुक्ति की जाएगी। बैठक में गोंगपा युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष गजानन धूमकैती समेत मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.