Type Here to Get Search Results !

युवाओं को रोजगार देने गोंगपा युवा मोर्चा भाजपा सरकार को नींद से जगाने 13 अक्टूबर को छपारा में करेगी प्रदर्शन

युवाओं को रोजगार देने गोंगपा युवा मोर्चा भाजपा सरकार को नींद से जगाने 13 अक्टूबर को छपारा में करेगी प्रदर्शन 

प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार आई है तब से युवाओ के साथ होते आ रहा छल कपट 

किसानों, मजदूरों व क्षेत्रिय जनहित की मांगों पर करायेंगे ध्यानाकर्षण 


सिवनी/छपारा। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा सिवनी के जिला अध्यक्ष सतेंद्र शाह मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि गोंगपा युवा मोर्चा में काफी संख्या में युवाओ का जुड़ना मतलब वर्तमान सरकार से युवा वर्ग नाखुश है। इसीलिए जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला के समस्त युवाओ के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय विशाल आम सभा छपारा के कृषि उपज मंडी में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के तत्वावधान में रखा गया है। 

हताश होकर आत्महत्या कर चुके है कई युवा 

इस आम सभा का उद्देश्य है कि प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार आई है तब से युवाओ के साथ छल कपट होते आ रहा है, युवाओ के लिए कोई रोजगार नही है, जिससे मँहगाई का सामना भी नही कर पा रहे है। बहुत से युवाओ ने सरकारी नौकरी के लिये भर्ती प्रक्रिया नहीं निकाले जाने व नौकरी नहीं लगने से हताश होकर आत्महत्या तक कर चुके है इसका जिम्मेदार कौन है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह गोंड व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश मर्सकोले रहेंगे मौजूद 


सिवनी जिले में भी हजारो की संख्या में युवा ग्रैजुएट कर बेरोजगार बैठा हुआ है। इन सभी युवाओ के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा द्वारा विशाल आम सभा का आयोजन कर सरकार को पुन: अवगत कराएंगे की आप नींद से जागे और सिवनी जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए।

रोजगार, किसान, मजदूर व अन्य जनहित की समस्याओं को लेकर 13 अक्टूबर 2021 को छपारा मण्डी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मुख्यातिथि अनिल सिंह गोंड (राष्ट्रीय अध्यक्ष, गोंगपा युवा मोर्चा),अखिलेश मर्सकोले (प्रदेश अध्यक्ष, गोंगपा युवा मोर्चा म.प्र.), समरजीत सोलंकी (राष्ट्रीय महासचिव), विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगुलाम उईके (पूर्व विधायक, गोंगपा जिला अध्यक्ष) मौजूद रहेंगे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे जिला अध्यक्ष सतेन्द्र मरकाम 


छपारा मुख्यालय में गोंगपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सतेन्द्र शाह मरकाम गोंगपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सिवनी करेंगे वहीं उपाध्यक्ष- रेवा शाह कुमरे जिला महासचिव सिवनी,संयोजक- राजकुमार भलावी ब्लॉक अध्यक्ष छपारा गोंगपा युवा मोर्चा रहेंगे। इस कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विभिन्न संगठनों के तहत गोंगपा किसान मोर्चा, गोंगपा महिला मोर्चा, गोंगपा अल्पसंख्यक मोर्चा, गोंगपा युवा मोर्चा, गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन को भी आमंत्रित किया गया है। 

युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील 


छपारा मुख्यालय में गोंगपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि के रूप में विशेष रूप से मन्तलाल पूसाम जिला उपाध्यक्ष गोंगपा युवा मोर्चा सिवनी, बिरजू सरयाम जिला प्रवक्ता गोंगपा युवा मोर्चा सिवनी, रामरतन मर्सकोले कोषाध्यक्ष, दुर्गा प्रसाद उईके मीडिया प्रभारी, कृष्ण कुमार कुमरे ब्लॉक अध्यक्ष लखनादौन, शिवकुमार उईके ब्लॉक अध्यक्ष घंसौर, लोहारी इनवाती ब्लॉक अध्यक्ष धनोरा, सौरभ सिंह काकोड़िया ब्लॉक अध्यक्ष केवलारी व समस्त गोंगपा युवा मोर्चा जिला सिवनी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को आमंत्रित किया जाकर सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गोंगपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र मरकाम ने किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.