Type Here to Get Search Results !

वन्यप्राणी संरक्षण पुरुस्कार दो बार पाने वाले मध्यप्रदेश के पहले वनरक्षक बने अर्पित मिश्रा

वन्यप्राणी संरक्षण पुरुस्कार दो बार पाने वाले मध्यप्रदेश के पहले वनरक्षक बने अर्पित मिश्रा

वन्यप्राणी संरक्षण पुरुस्कार और 50 हजार की राशि से किया गया सम्मानित 

वन विभाग के सबसे बड़े राज्य स्तरीय अवार्ड से भोपाल में मिला सम्मान 

सिवनी। गोंडवाना समय। 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह समारोह के समापन अवसर पर राज्य स्तरीय वन्य प्राणी संरक्षण पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री रमेश गुप्ता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी श्री आलोक कुमार ने वनरक्षक श्री अर्पित मिश्रा को वन व्रत सिवनी के अंतर्गत अपने व्यवसायिक कौशल के युक्ति युक्त उपयोग से वन्य प्राणी अपराध नियंत्रण, आरोपियों की गिरफ्तारी, वन्य प्राणी संरक्षण सुरक्षा, रेसक्यू में समझदारी सूझबूझ से वन्यप्राणियों की रक्षा के लिए वन्यप्राणी संरक्षण पुरुस्कार और 50 हजार की राशि से सम्मानित किया गया है।

वन अपराध की रोकथाम, वन्य प्राणियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर वनों में पुर्नवास करने में किया उत्कृष्ट कार्य


वन रक्षक श्री अर्पित मिश्रा ने विगत 5 वर्षों में वन्य प्राणी अपराध बाघ, तेंदुआ, काला हिरण जैसे अन्य वन्य प्राणी के अपराध में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करने एवं अपराधियों से वन्य प्राणियों के अवशेष बरामद करने में व्यक्तिगत जोखिम उठाते हुए कुशलतापूर्वक कार्य किया है। इसके साथ ही साथ वन्य प्राणी रेस्क्यू में बाघ तेंदुआ, काला हिरण, भालू, पक्षी एवं सर्प जैसे अन्य वन्य प्राणियों को सुरक्षित रेस्क्यू करना एवं वनों में पुनर्वास करने में उत्कृष्ट कार्य किया है। 

वनव्रत सिवनी के सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने दी बधाई शुभकामनायें 

वन रक्षक श्री अर्पित मिश्रा को दूसरी बार पुरस्कृत किये जाने पर वनव्रत सिवनी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर व्याप्त है। वहीं वनरक्षक श्री अर्पित मिश्रा की इस अभूतपूर्व सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी है। मुख्य वन संरक्षक श्री अशोक कुमार मिश्रा, वन मंडल अधिकारी दक्षिण सिवनी सामान्य श्री एस के एस तिवारी, श्री एस के श्रीवास्तव उप वन मंडल अधिकारी, श्री गोपाल सिंह उप वन मंडल अधिकारी, श्री एल के वासनिक उप वन मंडल अधिकारी, प्रियंका बामनिया उप वन मंडल अधिकारी, डॉक्टर अखिलेश मिश्रा वन्य प्राणी चिकित्सक, श्री आशीष पांडे सहायक वन संरक्षक एवं समस्त परिक्षेत्र अधिकारी एवं समस्त एवं कर्मचारियों ने बधाई प्रेषित की है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.