Type Here to Get Search Results !

सपा, गोंगपा गठबंधन पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

सपा, गोंगपा गठबंधन पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी 

गोंगपा राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम का हुआ भव्य स्वागत 




उत्तरप्रदेश। गोंडवाना समय।

1 अक्टूबर 2021 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरुमाल तुलेश्वर सिंह मरकाम के द्वारा राजभवन लखनऊ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और सामाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के उपरांत 02 अक्टूबर 2021 को सलखन सोनभद्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम एवं श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व केराम राष्ट्रीय प्रवक्ता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रथम बार सोनभद्र आगमन पर कार्यकतार्ओं द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 

पार्टी को जिताने के लिए रात दिन एक करने के लिए तैयार हैं कार्यकर्ता और पदाधिकारी 


इस दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकतार्ओं एवं पदाधिकारियों में गोंगपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दलित आदिवासियों हक अधिकार बचाओ एवं संविधान बचाओ के फैसले पर गठबंधन करने पर सभी गोंगपा कार्यकतार्ओं में खुशी एवं हर्ष व्याप्त है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के गोंगपा पदाधिकारियों ने तन, मन, धन से पार्टी को जिताने के लिए रात दिन एक करने के लिए तैयार हैं। 

स्वागत अभिनंदन के दौरान ये रहे मौजूद 


गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम व श्याम सिंह मरकाम के स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रहलाद सिंह आयाम प्रदेश उपाध्यक्ष गोंगपा, असर्फी सिंह परस्ते, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोंगपा, राम सिंह पोया प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गोगपा, रामनरेश पोया जिलाध्यक्ष गोंगपा सोनभद्र, सहदेव सिंह आयाम, संतोष कुमार मरपची, राकेश कुमार गोंड, अनंत सिंह आयाम, गौरव सिंह आयाम, मोहम्मद अजीज, सूरज चौरसिया और ओम प्रकाश सिंह गोंड इत्यादि उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.