Type Here to Get Search Results !

तेंदूआ ने घर में सो रही महिला को ले गया, खेत में मिला सुबह शव

तेंदूआ ने घर में सो रही महिला को ले गया, खेत में मिला सुबह शव 

कांकेर जिला मुख्यालय आसपास की घटना

दो महीने के भीतर पांच घटनाएं को दिया अंजाम


दुर्गाप्रसाद ठाकुर, प्रदेश संवाददाता
कांकेर/छत्तीसगढ़। गोंडवाना समय।
 

कांकेर के आसपास गांवों में तेंदुआ को लेकर भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। कांकेर से करीब 15 किलोमीटर दूर पर स्थित मुजालगोंदी गांव में तेंदुए ने एक बार फिर 45 वर्षीय महिला को अपना शिकार बना मौत के घाट उतार दिया है। तेंदुए के हमले से इस साल अब तक कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 

घर के आस-पास झाड़ियां होने की वजह से तेंदुआ ने महिला को शिकार बना लिया

तेंदुए का आतंक लगातार जारी है। वहीं शाम ढलते ही आम लोगों को भय होने लग जाता है, बीती रात तेंदुआ ने घर में सो रही महिला को घर से उठा लिया और उसे क्षत-विक्षत कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव घर के पास खेत के झाड़ी में पड़ा हुआ देखा फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हम आपको बता दें कि कांकेर जिला मुख्यालय के नजदीक 2 महीने में तेंदुए के हमले में 5 लोगों की जान जा चुकी है। इसके पहले पलेवा, भैंसाकट्टा, बनसागर और रिसेवाड़ा में तेंदुए ने लोगों को शिकार बनाया था। नरहरपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मुजालगोंदी निवासी ललावती मंडावी (45 वर्ष) अपने घर में सो रही थी, उसका घर गांव से कुछ दूरी पर स्थित है। घर के आस-पास झाड़ियां होने की वजह से तेंदुआ ने महिला को शिकार बना लिया।

तेंदुआ के हमले में ये हुये है शिकार 

इसी तरह पिछले घटनाक्रम में हम नजर डाले तो क्रमश: 20 अगस्त 2021 को पलेवा में कमरे में सो रहे गाड़ाराम (70) को तेंदुआ ले गया था, वहीं 7 सितंबर 2021 को भैंसाकट्टा में उर्मिला (35) की लाश झाड़ियों में क्षतविक्षत मिली थी। इसके बाद 1 अक्टूबर 2021 को बनसागर में जंगल गई ईश्वरी (33) का एक हफ्ते बाद कंकाल मिला था, उसके बाद फिर 13 अक्टूबर 2021 को रिसेवाड़ा के मकान में सो रही परमिला (55) को तेंदुआ ले गया था। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.