Type Here to Get Search Results !

रिक्त पदों की पूर्ति हेतु सीएमओ नवनीत पांडे ने आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास को लिखा पत्र

रिक्त पदों की पूर्ति हेतु सीएमओ नवनीत पांडे ने आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास को लिखा पत्र

क्षेत्रफल व जनसंख्या के मुताबिक नगर पालिका परिषद सिवनी में है कर्मचारी की कमी 


सिवनी। गोंडवाना समय।

नगर पालिका परिषद सिवनी जबलपुर संभाग की सबसे बड़ी नगर पालिका है। जिसका क्षेत्रफल 15.47 वर्ग कि.मी. है एवं जनसंख्या लगभग 1.45 लाख है।


वर्तमान में नगर पालिका परिषद सिवनी में अति महत्वपूर्ण पद रिक्त होने से निकाय में प्रचलित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, नगर विकास के कार्यो एवं नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के कार्यो को समयसीमा में पूर्ण करने एवं शासन की अन्य योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यो को सम्पादित किये जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है इस ओर ध्यानाकर्षण कराने के उद्देश्य से मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास को पत्र लिखकर नगर पालिका में रिक्त पदों की पदस्थापना कराये जाने हेतु आग्रह किया है।

तकनीकी विभाग अंतर्गत रिक्त तकनीकी अमला

नगर पालिका परिषद सिवनी अंतर्गत 01 कार्यपालन यंत्री, 02 सहायक यंत्री, 06 उपयंत्री, के पद स्वीकृत हैं, किन्तु वर्तमान में 01 कार्यपालन यंत्री, 02 सहायक यंत्री के पद रिक्त है एवं 04 उपयंत्री के पद रिक्त है।

स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत रिक्त स्वास्थ्य अमला-

नगर पालिका परिषद सिवनी अंतर्गत 01 स्वास्थ्य अधिकारी, 02 स्वच्छता निरीक्षक, के पद स्वीकृत हैं, किन्तु वर्तमान में उपरोक्त सभी पद रिक्त हैं ।  

राजस्व विभाग अंतर्गत रिक्त राजस्व अमला-

नगर पालिका परिषद सिवनी अंतर्गत 01 राजस्व अधिकारी, 01 राजस्व निरीक्षक के पद स्वीकृत हैं, किन्तु वर्तमान में उपरोक्त सभी पद रिक्त हैं ।

मुख्यमंत्री शहरी स्वरोजगार योजना रिक्त (एन.यू.एल.एम.) अमला-

नगर पालिका परिषद सिवनी में शासन द्वारा एन.यू.एल.एम. योजना अंतर्गत कार्यो को सम्पादित किये जाने हेतु 02 सिटी मैनेजर की पदस्थापना की गयी थी, किन्तु वर्तमान में 01 सिटी मैनेजर का स्थानांतरण हो जाने एवं 01 पद रिक्त है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.