Type Here to Get Search Results !

प्रीतम सिंह उईके जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 से होंगे गोंगपा समर्थित प्रत्याशी

प्रीतम सिंह उईके जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 से होंगे गोंगपा समर्थित प्रत्याशी 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

केवलारी ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी अपनी तैयारी प्रारंभ करने के साथ साथ जिला पंचायत सदस्य व जनपद पंचायत सदस्य के चुनाव में ब्लॉक केवलारी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष जोगी लाल सरेआम एवं जिला संरक्षक दादा सी आर उइके की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समर्थक प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। 

6 नं. से सुषमा मर्सकोले, 7 नं. से सविता इड़पाचे, 10 नं. से सुरेश सिंह उईके होंगे जनपद सदस्य प्रत्याशी 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समर्थक प्रत्याशियों की सूचीमें  जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 10 के प्रत्याशी प्रीतम सिंह उईके होंगे। वहीं जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 06 सुषमा मर्सकोले, जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 7 सविता इड़पाचे, जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 10 सुरेश सिंह उईके को बनाया गया है। इसके साथ ही अन्य वार्डो की सूची कुछ ही दिनों में जारी की जाएगी। इन प्रत्याशियों को समस्त पार्टी के सभी कार्यकतार्ओं के समक्ष बैठकर चयन किया गया है। इसके साथ ही पार्टी सर्वसम्मति चुनाव मैदान में प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया है। 

बैठक में ये रहे मौजूद

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की आयोजित बैठक में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बसंत सलाम, जिला उपाध्यक्ष भजन उईके, मंत लाल पूसाम, राकेश उईके, संतलाल कुमरे, देव सिंह धुर्वे, लूटन तिलगाम, इंद्र कुमार मर्सकोले, खेर सिंह उईके, प्रकाश उईके, कुंवर धुर्वे, गोविंद उईके एवं पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.