Type Here to Get Search Results !

किसानों को लठ्ठ लेकर अधिकारियों को सुधारने सिवनी विधायक ने 16 दिसंबर को बुलवाया

किसानों को लठ्ठ लेकर अधिकारियों को सुधारने सिवनी विधायक ने 16 दिसंबर को बुलवाया

विधायक दिनेश राय मुनमुन की मौजूदगी में लट्ठ के साथ चौपाल में अधिकारियों के साथ सिवनी में होगी चर्चा


सिवनी। गोंडवाना समय।

बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने किसान, विद्युत व क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर राजनैतिक द्वेष रखने के आरोप भी लगाये थे एवं समस्याओं के समाधान को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था। ज्ञापन सौंपने के बाद भी संभवतय: जनहित में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अब दिनेश राय मुनमुन ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को सुधारने के लिये किसानों को अपने साथ लठ्ठ लेकर अपने वाहनों में सिवनी मुख्यालय में आयोजित चौपाल आने का आहवान किया है। 

पूर्व में वरिष्ठ अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराने के बाद भी नहीं हुआ समाधान 

सिवनी विधासभा क्षेत्र के अंतर्गत उत्पन्न विभिन्न विभागीय समस्याओं के निदान हेतु सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व में आगामी 16 दिसंबर 2021 को किसान बंधुओं के संग विभागीय अधिकारियों से लठ्ठ के साथ चौपाल पर चर्चा जिला मुख्यालय सिवनी में आयोजित की गयी है। विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हमारे अन्नदाता किसान बंधुओं को हो रही समस्याओं से पूर्व में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है परंतु इसके बाद भी बिजली की समस्या, पेंच नहर को समय पर पूर्ण न करना, नहर का पानी अंतिम टेल तक न छोड़ा जाना, खाद की समस्या, धान खरीदी केंद्रों की समस्या बनी हुई है। 

रेलवे की धीमी गति से निर्माण कार्य का भी उठाया है मुद्दा 

इसके साथ ही धीमी गति से चल रहे रेल्वे निर्माण कार्यों को लेकर हमारे किसान बंधुओं के संग विभागीय अधिकारियों से लठ्ठ के साथ चर्चा एवं चौपाल दोपहर 1 बजे से आयोजित की गयी। विधायक श्री दिनेन राय मुनमुन ने समस्त किसान बंधुओं जिनकी उक्त विभागों से संबंधित समस्याएं है, वे किसान बंधु अपने साथ प्रतिदिन अपनी खेती बाड़ी मे ले जाने वाला लठ्ठ जरुर साथ लेकर आगामी 16 दिसंबर को अपने-अपने वाहनों से सिवनी पहुंचने का विनम्र आग्रह किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.