Type Here to Get Search Results !

मण्डला में सर्व आदिवासी संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई संपन्न

मण्डला में सर्व आदिवासी संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई संपन्न

09 जनवरी 2022 को होगी आगामी बैठक 


मंडला/नारायणगंज। गोंडवाना समय। 

जिला मुख्यालय स्थित आदिवासी धर्मशाला महाराजपुर मंडला में सर्व आदिवासी संयुक्त मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संयुक्त मोर्चा का नाम तय नहीं किया गया था, जिसे आज उपस्थित सभी सदस्यों ने विचार-विमर्श उपरांत सर्व सहमति से सर्व आदिवासी संयुक्त मोर्चा जिला-मंडला रखा गया है। वाट्सऐप ग्रुप एवं मोबाईल फोन के माध्यम से पूरे जिले में कार्यरत ट्राईबल समुदाय के सभी सामाजिक संगठनों को सूचित किया गया था परंतु कम संगठन ही इस बैठक में उपस्थित हो पाये। 

संयुक्त मोर्चा संचालन हेतु सदस्य मनोनीत


इस बैठक में उपस्थित संगठनों के पदाधिकारी/सदस्यों को वर्तमान में संयुक्त मोर्चा संचालन हेतु सदस्य मनोनीत किये गये। जो निम्नानुसार हैं आदिवासी महापंचायत तिरु. गुलाबसिंह मरदरिया, गोंड समाज महासभा तिरु. डी. एल. उईके, तिरु. शिशु सिंधू भलावी, तिरु. शोभा राम ताराम, तिरु. मुकेश मरावी, तिरु. सोनूलाल पूसाम, चौगान सेवा समिति तिरु. संतूलाल मरावी, अनुसूचित जनजाति महासभा तिरु. मंगलसिंह करचाम, तिरु. राजेंद्र परते, तिरु. मानसिंह कोकड़िया, परधान समाज महासभा तिरु. अमरसिंह कुवेर्ती, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद तिरु. रामसिंह पंद्रो,राष्ट्रीय आदिवासी कर्मचारी संघ तिरु. सुरेंद्र मार्को आदि का किया गया है। वंही आगामी बैठक  09 जनवरी 2022 दिन रविवार को पुन: दोपहर 12 बजे से आदिवासी धर्मशाला महाराजपुर मंडला में आयोजित करने हेतु निर्णय लिया गया है। साथ ही समस्त सामाजिक संगठनों को अपनी उपस्थिति देने अपील की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.