Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे सीएमओ नवनीत पांडे को सम्मानित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे सीएमओ नवनीत पांडे को सम्मानित

सिवनी नगर पालिका को गोल्ड मेडल एवं 25 लाख रुपए का इंदौर में मिलेगा पुरूस्कार


सिवनी। गोंडवाना समय। 

मध्यप्रदेश शासन द्वारा 25 दिसम्बर 2021 को इंदौर में स्वच्छता सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त स्वच्छता सम्मान कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की 35 निकायों को चुना गया है, जिसमें सिवनी नगर पालिका भी शामिल है। 

25 लाख रुपए पुरूस्कार राशि से होंगे अधोसंरचना विकास कार्य


यहां उल्लेखनीय है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में सिवनी नगर पालिका ने संभाग में प्रथम, प्रदेश में तीसरा एवं आॅल इंडिया रैंक में 53 वां स्थान हासिल कर प्रेरक दौड़ सम्मान में गोल्ड प्राप्त किया था। इसके साथ ही निकाय को जीएफसी स्टार रेटिंग में 1 स्टार प्राप्त हुआ था।
        विशेष उपलब्धि पर मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नवनीत पांडे को गोल्ड मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जावेगा इसके साथ ही निकाय को 25 लाख रुपए का पुरूस्कार प्रदान किया जावेगा, जिसे निकाय द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्य में खर्च किये जावेंगे।
        मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नवनीत पांडे के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण की नोडल अधिकारी एवं उपयंत्री कु. बिंदेश्वरी पंद्रे, शुभम पाठक अन्य सफाई कर्मचारी इंदौर में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे।   

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.