Type Here to Get Search Results !

नन्हे स्टार सहदेव के चेहरे पर लौटी मुस्कान, कई घंटों बाद आया होश

नन्हे स्टार सहदेव के चेहरे पर लौटी मुस्कान, कई घंटों बाद आया होश

बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजने की तैयारी


दुर्गाप्रसाद ठाकुर। प्रदेश संवाददाता।
जगदलपुर/छत्तीसगढ़। गोंडवाना समय।

बसपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो को कई घंटों बाद होश आया है। फैंस लगातार उनकी सेहत की बेहतरी को लेकर दुआ कर रहे थे। धीरे धीरे सहदेव की सेहत में सुधार हो रहा है, नन्हे स्टार के चेहरे पर मुस्कान लौटने लगी है।

फिलहाल सहदेव की जान खतरे से बाहर है


देर रात जगदलपुर के डीमरापाल अस्पताल में भर्ती कराने के बाद से ही सहदेव का इलाज डॉक्टरों ने शुरू कर दिया था। हालांकि सुकमा जिला अस्पताल में ही सहदेव के सिर पर 5 टांके लगाए गए थे। वहीं जगदलपुर के डीमरापाल अस्पताल में सिटी स्कैन करने के बाद सहदेव को आईसीयू में 12 घंटे के लिए आॅब्जर्वेशन में रखा गया था। सहदेव अब स्वस्थ हैं और बातचीत भी कर रहे हैं, उनकी सेहत में काफी सुधार आ गया है।
            कोरोना के चलते फिर पाबदियां, नए साल का जश्न हुआ फीका, कार्यक्रम में 50 प्रतिशत लोगों को शामिल होने की अनुमति परिजनों के निवेदन के बाद सहदेव दिर्दो को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजने की तैयारी चल रही है, फिलहाल सहदेव की जान खतरे से बाहर है। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि देर रात से ही सहदेव को आईसीयू में आॅब्जर्वेशन में रखा गया था लेकिन अब उनकी हालत सामान्य बनी हुई है और रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है, सहदेव की अस्पताल से कई तस्वीरें भी सामने आई हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.