Type Here to Get Search Results !

आजादी का अमृत महोत्सव जबलपुर में पहुंचे घंसौर सिवनी के विद्यार्थी व स्कूल प्रबंधन

आजादी का अमृत महोत्सव जबलपुर में पहुंचे घंसौर सिवनी के विद्यार्थी व स्कूल प्रबंधन


सिवनी/जबलपुर। गोंडवाना समय। 

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के घंसौर सिवनी के विद्यार्थियों को जबलपुर में आयुष उत्पादन प्रदर्शनी का भ्रमण कराकर उन्हें वायुसेना, थलसेना, जल सेना में प्रयोग होने वाले आयुध उत्पाद की जानकारी प्रदान की गई।


उक्त संबंध में जानकारी देते हुये श्री महेश कुमार बट्टी ने बताया कि भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत वायुसेना, थलसेना, जलसेना के आयुध उत्पादन की प्रदर्शनी निर्देशानुसार 13 दिसंबर से 19 दिसंबर 2021 तक निर्धारित किया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है ताकि वे भारत की सेना में प्रयुक्त होने वाले आयुध उत्पाद की जानकारी प्राप्त कर सके। 

वायु सेना उत्पाद और शस्त्र निरीक्षण की भूमिका की विस्तार पूर्वक दी गई जानकारी 


इस दौरान 18 दिसंबर 2021 को प्रथम चरण में वैमानिकी गुणवत्ता महानिदेशालय नई दिल्ली के अधिन एक्यूएडब्ल्यू स्कंध (शस्त्र) खमरिया जबलपुर में वायु सेना उत्पाद और शस्त्र निरीक्षण की भूमिका को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुये अवगत कर बताया गया।

वहीं इसके पश्चात तोपगाड़ी निमार्णी, वाहन निमार्णी, म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड की इकाई जैसे नाम जो कि 1 नवंबर 2021 से प्रस्तावित हैं।

प्रदर्शनी में शस्त्रों की मारक क्षमता और उत्पाद की महत्वत्ता गुणवत्ता की पहचान बताई गई है। एक्यूएडब्ल्यू के अ़धिकारी कर्मचारियों ने लगातार स्कंध की विशेषता को बताया हमारा काम आयुध निमार्णी के उत्पादन को गुणवत्ता प्रदान करता है और महानिदेशालय नई दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ वायु शस्त्र निरीक्षण कार्य करती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.