Type Here to Get Search Results !

सरकार की छबि खराब कर रहे कुछ अधिकारी, भाजपा विधायक ने किसानों को लठ्ठ लेकर चर्चा पर बुलाया

सरकार की छबि खराब कर रहे कुछ अधिकारी, भाजपा विधायक ने किसानों को लठ्ठ लेकर चर्चा पर बुलाया  

जनता की समस्याओं का समाधान करने की बजाय अनदेखी करते है विभागीय अधिकारी

राशि लॉन में अधिकारियों के संग विधायक की मोजूदगी में होगी चर्चा 


सिवनी। गोंडवाना समय।

किसान, मजदूर,जनता की मूलभूत समस्याआें को लेकर कुछ अधिकारियों के द्वारा समाधान करने की बजाय अनदेखी की जाती है जिससे सरकार की छबी खराब होती है। जनता द्वारा ऐसी समस्याएं जो त्वरित स्तर पर हल हो सकती है या जिन्हें कम से कम सुना तो जा सकता है ऐसी समस्याओं पर भी अधिकारियों द्वारा संवेदनशीलता नहीं बरती जाती है। ऐसी स्थिति में जनता सीधे सरकार पर दोषारोपण करने लगती है। वहीं सत्ताधारी दल के सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा जब जनता की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से समाधान कराने के लिये पत्राचार, ज्ञापन तक दिये जाते है उसके बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तो इसका जनता पर सरकार के प्रति क्या संदेश जाता होगा, यह विचार प्रश्न है। 

सिवनी विधायक ने किसान बंधुओं से चौपाल एवं लठ्ठ पर चर्चा में आने के लिये की अपील 

वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अधिकारियों द्वारा जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किये जाने को लेकर विशेषकर किसानों की समस्याओं के मामले में सिंचाई व विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा उदासीनता बरते जाने को लेकर सिवनी विधायक श्री दिनेश मुनमुन ने सिवनी विधानसभा क्षेत्र के किसानों को अधिकारियों से चर्चा करने हेतु अपने साथ खेती बाड़ी में ले जाने वाला लठ्ठ भी लेकर आने का आहवान किया है। विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व में किसान बंधुओं संग विभिन्न विभागीय अधिकारियों से लट्ठ पर चर्चा एवं चौपाल जिला मुख्यालय सिवनी के बारापत्थर स्थित राशि लान में 17 नवंबर 2021 को दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया। सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विभागीय समस्याओं के निदान हेतु सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व मे आयोजित की गयी चौपाल में समस्त किसान बंधुओं से राशि लान सिवनी पहुंचने का आग्रह किया गया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.