Type Here to Get Search Results !

राकेश धुर्वे (रॉकी) बने बबलिया भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष

राकेश धुर्वे (रॉकी) बने बबलिया भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष 


मंडला/बबलिया। गोंडवाना समय। 

केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की सहमति से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी के निदेर्शानुसार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आशीष झारिया, मंडल अध्यक्ष संजय सोनी एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भागवत यादव द्वारा बबलिया भाजयुमो मंडल की कार्यकारणी घोषित की गई है।
        


 जिसमें मण्डल उपाध्यक्ष पद पर राकेश धुर्वे (रॉकी) व हरि वरकड़े, महामंत्री के पद पर सुदर्शन उइके, मंत्री गोलू बैरागी, यशवंत विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष विजय मार्को, सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सहित 21 कार्यकरणी युवा सदस्य कार्यकतार्ओं की नियुक्ति की गई है। 

नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई शुभकामनायें 

भाजयुमो मंडल की कार्यकारिणी बैठक में रामप्यारे कुलस्ते, जानकी देवी धुर्वे, संजीत पांडे, संजय सोनी, बाबूलाल यादव, भागवत यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बबलिया युवा मोर्चा कार्यकारिणी के गठन पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित कार्यकतार्ओं ने बधाई व शुभकामनायें दिया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.