Type Here to Get Search Results !

भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे आखिर क्यों खुलकर विकास के इस निर्माण कार्य में आगे नहीं आ रहे है-लक्ष्मी कश्यप

भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे आखिर क्यों खुलकर विकास के इस निर्माण कार्य में आगे नहीं आ रहे है-लक्ष्मी कश्यप 

नगरीय प्रशासन मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पहुंचा सोमवारी चौक भेरौगंज सौंदर्यकरण के कार्य रुकवाने का मामला 


सिवनी। गोंडवाना समय।

सोमवारी चौक सौंदर्यकरण कार्य में सिवनी भाजपा संगठन द्वारा गुटबाजी के कारण ही सौंदर्यीकरण व विकास निर्माण के कार्य को रोका जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुये सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ने बताया कि नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बी. डी. शर्मा के माध्यम से राजनैतिक और प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है। इतना होने पर भी आखिर चुप क्यो है जिला भाजपा अध्यक्ष श्री आलोक दुबे जो कि शंका और चिंता का विषय है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे आखिर क्यों खुलकर विकास के इस निर्माण कार्य में आगे नहीं आ रहे है। 

निर्माण कार्य को रुकवाने की पुरजोर कोशिश की जा रही 


विगत वर्षो पूर्व अतिक्रमण अभियान के कारण गरीब तबके के नागरिको की दुकानो को तोड़ दिया गया था, जिसमें लगभग एक दर्जन परिवार को रोजी रोटी के लाले हो गए, कहा गया कि शासकीय भूमि में अतिक्रमण हुआ है इसलिए हटाया गया है किन्तु प्रस्तावित सोमवारी चौक भेरौगंज में बनने वाले नगर सौंदर्यकरण कार्य के चलते गार्डन का निर्माण किया जा रहा है जिस पर जिला भाजपा की गुटबाजी और संघठन के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाकर किसी व्यक्ति विशेष को लाभांश दिलाने के लिए निर्माण कार्य को रुकवाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ये चाह रहे कि सांप भी मर जाये और लाठी भी ना टूटे 


समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ने बताया कि भोपाल से विशेष सूत्रो से जानकरी लगी है कि इस कार्य के लिए सिवनी के भाजपा संघठन और नेताओं के गुट की टोली द्वारा राजनैतिक एवं प्रशासनिक दवाब बनाया जा रहा है जिसके चलते यहा हो रहे निर्माण कार्य को कछुआ कि चाल से क्रियान्वित किया जा रहा है। वहीं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ये चाह रहे कि सांप भी मर जाये और लाठी भी ना टूटे। 

गुटबाजी के चलते ये नेतागण सिवनी के विकास में धब्बा है 


समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ने बताया कि इस कार्य को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिह ने निर्माण कार्य के पक्ष पर अपनी पहल किया परंतु बार-बार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बी. ड़ी. शर्मा के माध्यम से यह कोशिश की जा रही है कि ये निर्माण कार्य नहीं हो सके। सिवनी का दुर्भाग्य ही है सिवनी में मेडिकल कालेज या अन्य निर्माण कार्य में यदि भाजपा में एकता होती तो अभी तक मेडिकल कालेज प्रारंभ होकर पूर्ण हो जाता किन्तु गुटबाजी के चलते ये नेतागण सिवनी के विकास में धब्बा है, जो केवल राजनीति की आड़ में अपना व्यवसाय कर फल-फूल रहे है और उनको विकास से कोई लेना देना नहीं है। 

दिन में साहूकार रात को डाकू की कहावत सिद्द हो रही है 

समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ने बताया कि ऐसी भी जानकारी प्राप्त हुई है कि डुंडासिवनी चौराहे का सौंदर्यकरण कार्य भी रोका जा सकता है। सिवनी के इतिहास में सबसे बुरा दिन आज महसूस कर रहा हंू कि कहावत है दिन में साहूकार रात को डाकू की कहावत सिद्द हो रही है। विकास और नगर सौंदर्यकरण के लिऐ सदैव अग्रसर रहने वाले श्री आलोक दुबे को इस परिपेक्ष्य पर खुलकर आगे आना चाहिए और हो रहे नगर सौंदर्यकरण कार्य का निर्माण में बाधक बन रहे उन भाजपा के शीर्ष नेताओ और पदाधिकारीगण जो कि बार-बार राजनैतिक और प्रशासनिक दबाव बनाकर निर्माण कार्य को रोकने की पुरजोर कोशिश कर रहे है। ऐसे विषय को लेकर खुलकर आम जनमानस को आश्वस्त करें अन्यथा ये जनता के साथ छलावा है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.