सहकार से होगा महिलाओं का आर्थिक उद्धार और हो सकती है आत्मनिर्भर भारत की कल्पना साकार-वंदना तेकाम
स्वसहायता समुह महिलाओं के लिये स्वरोजगार का खोलता है द्वार
आगंनबाड़ी को गोद लेकर राष्ट्रवादी युवा वाहिनी ने किया समाजिक सरोकार का महत्वपूर्ण कार्य
मंडला। गोंडवाना समय।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंडला जिले की समाजिक कार्यकर्ता वंदना तेकाम मक्के में आयोजित स्वसहायता समूह की महिलाओं के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई तो वहीं सहकार भारती द्वारा महाराजपुर मण्डला में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुई।
इसके साथ ही बम्हनी में राष्ट्रवादी युवा वाहिनी द्वारा आगंनबाड़ी को गोद लिये जाने के कार्यक्रम में शिरकत की तत्पश्चात वंदना तेकाम ने राज्यसभा सासंद श्रीमती संपतिया उईके द्वारा आयोजित महिल सम्मान के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस दौरान वंदना तेकाम द्वारा सरकार की लोककल्याणकारी योजनाएं एवं अपने आसपास ही स्थित उपलब्ध संसाधनों से शैक्षणिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व सामाजिक क्षेत्र में प्रगति हेतु महिलाओं की भूमिका पर अपना वक्तव्य देते हुये सकारात्मक संदेश दिया गया।
स्वसहायता समूह के साथ बुजुर्ग महिलाओं का किया सम्मान
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वंदना तेकाम मण्डला जिले के नैनपुर में आयोजित 20 स्वसहायता समूह द्वारा आयोजित सामुहिक कार्यक्रम में पहुंची। जहां पर उनका स्वागत वंदन स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किया गया। इस दौरान बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान वंदना तेकाम द्वारा किया जाकर उनसे आशीर्वाद लिया गया। वहीं स्वसहायता समूह के कार्यक्रम में वंदना तेकाम ने द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाआें के तहत लाभ लेकर स्वरोजगार से जुड़ने का स्वसहायता समूह अच्छा माध्यम है।
इसके स्वसहायता समुह के माध्यम से महिलाएं सामुहिक रूप से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़कर आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार कर सकती है। इसके साथ ही शैक्षणिक क्षेत्र में भी अपने अपने क्षेत्र में महिलाओं व बच्चियों को शिक्षित करने में अपनी विशेष भूमिका निभा सकती है। शासन व सरकार की अनेकों योजनाओं का लाभ हम तभी उठा सकते है जब हम शिक्षित व जागरूक होंगे। सरकार की अनेकों योजनाएं स्वरोजगार व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित है जिनका लाभ महिलाओं को आगे आकर लेना चाहिये जिससे उनका आर्थिक क्षेत्र मजबूत होगा।
सहकारिता के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर हो सकती है आर्थिक रूप से मजबूत
हम आपको बता दे कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वंदना तेकाम मंडला में आयोजित सहकार भारती के द्वारा आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुई। जहां पर सामाजिक कार्यकर्ता वंदना तेकाम ने कहा कि सहकार भारती का कार्य सहकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान रखता है जिस तरह से गांव व शहरी क्षेत्र में स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हो रही है, उसी तरह सहकारिता के माध्यम से भी और सहकार भारती से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती है।
परिवार हो, समाज हो या प्रदेश हो या देश सभी विकास के लिये आर्थिक रूप से सक्षम होना आवश्यक होता है इसके लिये सहकार भारती या सहकारिता के माध्यम से आर्थिक क्षेत्र में महिलाएं सशक्त बन सकती है।
राष्ट्रवादी युवा वाहिनी ने आगंनवाड़ी को गोद लेकर सरकार की बनी सहयोगी
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बम्हनी बंजर में राष्ट्रवादी युवा वाहिनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंची सामाजिक कार्यकर्ता वंदना तेकाम ने कहा कि आंगनवाड़ी को गोद लेकर सरकार का सहयोगी बनाकर समाजिक सरोकार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सरकार व शासन प्रशासन अपने स्तर पर तो अपना कार्य कर रहे है लेकिन समाजिक तौर पर हम सबकी भी जिम्मेदारी है कि विकास के कार्यों में सकारात्मक भूमिका निभाये। इसी के तहत राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के द्वारा आगंनबाड़ी केंद्र को गोद लेकर वहां पर बच्चों के विकास हेतु प्रदान की गई सामग्री बहुत सराहनीय पहल है जो प्रशसंनीय व प्रेरणादायी भी है।
राज्यसभा सांसद संपतिया उईके के यहां महिला सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुई वंदना तेकाम
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्यसभा सांसद संपतिया उईके के यहां पर आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में समाजिक कार्यकर्ता वंदना तेकाम शामिल हुई। जहां पर मौजूद महिलाओं के साथ महिलाओं के प्रगति से संबंधित विषयों पर परिचर्चा में भाग लिया।
वहीं संपतिया उईके राज्यसभा सांसद से सौजन्य भेंट कर महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने के लिये उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही महिला सम्मान कार्यक्रम में सम्मान पाने वाली महिलाओं को वंदना तेकाम ने बधाई व शुभकामनाये दी।
No comments:
Post a Comment