Type Here to Get Search Results !

महिला के संवैधानिक अधिकारों को बताकर उनकी समस्याओं का समाधान कराये जाने पर की चर्चा

महिला के संवैधानिक अधिकारों को बताकर उनकी समस्याओं का समाधान कराये जाने पर की चर्चा

गोंगपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीप्ति कौर महिला दिवस कार्यक्रम में हुई शामिल 


बिछिया/मंडला। गोंडवाना समय।

गोंडवाना सामाजिक संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 9 मार्च 2022 को बिछिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत पडरिया में समस्त ग्राम वासी एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश तेकाम और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा दीप्ति कौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को हल्दी चावल और पुष्प से सम्मानित किया किया गया। 

क्षेत्रिय ग्रामीणों की समस्याआें का समाधान कराने गोंगपा जिला अध्यक्ष ने दिया आश्वासन 


जहां पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा दीप्ती कौर महिलाओं के मान सम्मान और उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी उपस्थित महिलाओं को प्रदान की। इसके साथ ही महिलाओं की समस्याओं सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों की विशेष व ज्वलंत समस्याओं के समाधान कराये जाने को लेकर भी चर्चा किया गया। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.