Type Here to Get Search Results !

सुनील डेहरिया सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मेहरा समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

सुनील डेहरिया सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मेहरा समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने 

दीपक मेहरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कु शिवानी नागेश व महेन्द्र डेहरिया बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य 


भोपाल। गोंडवाना समय। 

भारत देश में लगभग 45 लाख मेहरा समाज की प्रतिनिधि संस्था जिसमें पठारिया, झारिया, डेहरिया, मेहरगढ़वाल एवं शाहपुरिया वर्गों का एकमात्र राष्ट्रीय संगठन मेहरा समाज महासंघ जो कि समाज को समस्त क्षेत्रों में प्रगति की ओर ले जाने के लिये प्रयास कर समाज को उचित मार्गदर्शन देते हुये संचालित करने की भूमिका निभा रहा है। 

समाज को विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की ओर ले जाने किया जा रहा प्रकोष्ठों का गठन


समाज को उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिये मेहरा समाज महासंघ के द्वारा देश भर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के विशेष योग्यता व अनुभव रखने वाले सदस्यों को जिम्मेदारी देकर प्रकोष्ठों का गठन कर सामाजिक उन्नति के क्षेत्र में ले जाने के लिये निरंतर प्रयास करने के लिये ऐसे सामाजिक सदस्यों में जिनमें विशेष उपलब्धी है उन्हें पहचान दिलाने का प्रयास तो कर ही रहा है वहीं उन्हें समाजिक मंच प्रदान करने के साथ ही इनके  अनुभव व योग्यता का लाभ समस्त मेहरा समाज तक पहुंच सके इसके लिये कार्य किया जा रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर मेहरा समाज महासंघ में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील डेहरिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही छिंदवाड़ा की कु निकिता नागेश व सिवनी के महेन्द्र डेहरिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। 

इन्हें दी गई सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी


मेहरा समाज महासंघ की कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से लिये गये निर्णय अुसार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें श्री एस आर डेहरिया को राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार, श्री सुनील डेहरिया भोपाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह कार्यकारिणी में श्री दीपक मेहरा इटारसी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं श्री अनिल साकन्ल्या भोपाल को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इसी तरह सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कार्यकारिणी में श्री राकेश पठारिया होशंगाबाद को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं श्री प्रकाश झारिया नरसिंगपुर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी तरह श्री महेन्द्र डेहरिया सिवनी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
        इसी तरह कु शिवानी नागेश छिंदवाड़ा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं श्री अभिषेक मेहरा सिवनी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही श्री अमित डेहरिया अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय महासचिव श्री सुभाष डेहरिया के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र में कार्यकारिणी की घोषणा किया गया है।

सांस्कृतिक क्षेत्र में मेहरा समाज का होगा विकास


मेहरा समाज महासंघ के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मुख्य सलाहकार श्री एस आर डेहरिया ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कार्यकारिणी के गठन का उद्देश्य बताते हुये दैनिक गोंडवाना समय संपादक से चर्चा करते हुये कहा कि मेहरा समाज महासंघ के अंतर्गत आने वाले सदस्यों में सांस्कृतिक क्षेत्र में अनेक प्रतिभाएं मौजूद है।
            सांस्कृतिक क्षेत्र में मेहरा समाज के सदस्यगण अभी अपनी योग्यता अनुसार देश भर में अपनी व समाज का विशेष स्थान बनाये हुये है। वहीं यदि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में विशेष योग्यता व अनुभव रखने वाले मेहरा समाज के सदस्यों को समाजिक जिम्मेदारी दी जाती है तो उनके अनुभव व योग्यता का लाभ समाज के अंतिम व्यक्तियों तक पहुंच सकता है। सांस्कृतिक क्षेत्र के माध्यम से समाज को विशेष उपलब्धी के साथ ही विशिष्ट पहचान भी मिल सकती है।
              इसके लिये सामुहिक रूप से एकता के साथ समाज को नागरिकों को जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है। हमें उम्मीद है कि मेहरा समाज के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारी समाज की प्रगति के क्षेत्र में जवाबदारी के साथ करेंगे।

नवनियुक्ति पदाधिकारियों की दी जा रही बधाई व शुभकामनायें

मेहरा समाज महासंघ के द्वारा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन कर कार्यकारिणी में समाजिक सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने पर मेहरा समाज महासंघ के सदस्यों द्वारा समस्त पदाधिकारियों को सोशल मीडिया, दूरभाष व रूबरू होकर बधाई शुभकामनायें दी जा रही है।    

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.