Type Here to Get Search Results !

दो आदिवासी की हत्या के मामले में 23 मई को गोंगपा न्याय यात्रा के साथ करेगी विरोध प्रदर्शन

दो आदिवासी की हत्या के मामले में 23 मई को गोंगपा न्याय यात्रा के साथ करेगी विरोध प्रदर्शन 

कुरई ब्लॉक के ग्राम सिमरिया की घटना को लेकर गोंगपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने लिया निर्णय 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

कुरई ब्लॉक के बादलपार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सिमरिया में बीते दिनों 2 आदिवासियों की निर्ममता पूर्वक हत्या किये जाने के बाद अधिकांश राजनैतिक दलों के द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की वास्तविक स्थिति को जानने का प्रयास किया गया है। वहीं कुछ राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी जांच रिपोर्ट भी अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंप दिया है। इसके साथ ही आदिवासी समाज के द्वारा 9 मई को सिवनी बंद का ऐतिहासिक आयोजन कर अपने विरोध दर्ज कराने की ताकत का एहसास भी करा दिया गया है।
                


इसके साथ ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जांच कमेटी ने भी 8 मई को घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया था।

अब इसके बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देश में गोंगपा के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते व प्रदेश संगठन मंत्री हरेन्द्र सिंह मार्कों द्वारा गोंगपा जिला संगठन से विचार-विमर्श उपरांत सिमरिया ग्राम में 2 आदिवासियों की हत्या के मामले में न्याय यात्रा का आयोजन 23 मई 2022 दिन सोमवार को करने का निर्णय लिया है।

न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिये सिवनी के जिला के समस्त ब्लॉक व विधानसभा क्षेत्र में प्रभारियों को जिम्मेदारी भी दी गई है। 

मध्यप्रदेश के समस्त जिला अध्यक्षों को भी किया गया है निर्देशित

प्राप्त जानकारी अनुसार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम के निर्देशन में एवं मध्यप्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम के मार्गदर्शन में कुरई ब्लॉक के ग्राम सिमरिया में दो आदिवासियों की हत्या के मामले में 23 मई 2022 दिन सोमवार को न्याय यात्रा का आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये मध्यप्रदेश के समस्त जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है वे आयोजन को सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारी को जवाबदारी के अनुसार पूर्ण करें। 

न्याय यात्रा को सफल बनाने इन्हें दी गई जिम्मेदारी 

कुरई ब्लॉक के ग्राम सिमरिया में 2 आदिवासी की हत्या किये जाने के मामले में न्याय यात्रा व विरोध प्रदर्शन के आयोजन को सफल बनाने के लिये सिवनी जिले में विधानसभा, ब्लॉक प्रभारी व ब्लॉक सह प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें प्रीतम सिंह उईके प्रदेश प्रचार मंत्री को केवलारी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं महतलाल बरकड़े संभागीय अध्यक्ष को सिवनी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है, गोवर्धन सिंगराम प्रदेश महासचिव को लखनादौन विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह चेतलाल भगदिया प्रदेश उपाध्यक्ष को लखनादौन सह प्रभारी बनाया गया है। श्याम परते प्रदेश कोषाध्यक्ष को बरघाट विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। प्रकाश सिंह धुर्वे प्रदेश महासचिव को बरघाट विधानसभा सह प्रभारी बनाया गया है।
             मनीराम काकोड़िया को ब्लॉक घंसौर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं राधेश्याम काकोड़िया को बरघाट ब्लॉक का प्रभारी बनाया गया है। रावेनशाह उईके को ब्लॉक प्रभारी छपारा बनाया गया है। इसी तरह रामगुलाम उईके को धनौरा का ब्लॉक प्रभारी बनाया गया है। वहीं मोहन कुमरे को ब्लॉक प्रभारी लखनादौन बनाया गया है। नरेश भलावी को ब्लॉक प्रभारी सिवनी बनाया गया है। वहीं बुद्धेसिंह भलावी को ब्लॉक प्रभारी केवलारी बनाया गया है।
            इसी तरह सुभद्रा तुमराम को ब्लॉक प्रभारी कुरई बनाया गया है। वहीं राजकुमार कुलस्ते को घंसौर ब्लॉक का सहप्रभारी बनाया गया है। इसी तरह लोहारी इनवाती को धनौरा ब्लॉक का सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रकाश मरावी को घंसौर ब्लॉक का सह प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह रामलाल उईके को केवलारी ब्लॉक का सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं ईश्वरदयाल बरकड़े को सह प्रभारी सिवनी बनाया गया है। इसी तरह अनिल सिंह गोनगे को सह प्रभारी कुरई बनाया गया है। वहीं गया प्रसाद कुमरे को सहप्रभारी बरघाट बनाया गया है। इसी तरह राजकुमार कुमरे को सह प्रभारी लखनादौन बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.