हरे-भरे वृक्ष का चौपहिया वाहन संचालक ने करवा दिया कत्लेआम
मंडला। गोंडवाना समय।
कोरोकाल में आॅक्सीजन की कमी के चलते ही पेड़-पौधों की अहमियत समझ आई थी लेकिन कोरोना कम होते प्रभाव के चलते अब हरे-भरे वृक्षों का बेधड़क कत्ल करने से नहीं चूक रहे है। मण्डला मुख्यालय में अपने व्यापार के कारोबार को बढ़ाने के लिये एक चौपहिया वाहन के संचालक व कर्मचारियों के द्वारा वर्षों पुराना हरा-भरा आम का वृक्ष को काट दिया गया है।
हालांकि इसकी राजस्व व वन विभाग तक भी पहुंची है लेकिन कहावत है कि सुनो सबकी करेंगे मन की इसी अंदाज में चौपहिया वाहन के शोरूम संचालक व कर्मचारियों को संरक्षण देकर हरे-भरे वृक्षों को काटने के लिये बढ़ावा देने का काम कर रहे है। वहीं जानकारों की माने तो हरे-भरे वृक्ष को काटने के पहले अनुमति लिया जाना आवश्यक होता है लेकिन चौपहिया वाहन संचालक के द्वारा इस संबंध में किसी भी विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। वहीं संबंधित विभाग हरे-भरे वृक्ष को कत्ल करने वालों को संरक्षण देते नजर आ रहे है।
No comments:
Post a Comment