Type Here to Get Search Results !

आदिवासियों के अत्याचार में मध्यप्रदेश नंबर वन-कमल नाथ

आदिवासियों के अत्याचार में मध्यप्रदेश नंबर वन-कमल नाथ


सिवनी। गोंडवाना समय।

मध्यप्रदेश पूरे देश में आदिवासी के अत्याचार के मामले में नंबर वन है, बेरोजगारी में तो नंबर वन है, किसानों की आत्महत्या में नंबर वन है। देश का अच्छा संविधान गलत हाथो में आ गया जिसका दुरूपयोग किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में लगातार आदिवासी परिवारों के साथ अत्याचार हो रहा है और लोगों को जाति, धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है जो अच्छे संविधान के लिए घातक है।
            


हम मध्यप्रदेश में आदिवासी बचाओ, भाजपा भगाओ अभियान चलायेंगे ताकि प्रदेश के आदिवासियों के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार की विदाई हो सके। यह बात 23 मई 2022 दिन सोमवार को मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कुरई विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरिया में बीते दिन हुई माब लिचिंग की घटना को लेकर पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता में कही और बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी सरकार को आदिवासियों का विरोधी बताया।

सच्चाई सामने आये और सजा फौरन दी जाये


कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के विकासखंड कुरई अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरिया में दो लोगों की हत्या की गई यह दु:खद घटना है यह प्रश्न पूरे प्रदेश का है। आज मध्यप्रदेश पूरे देश में आदिवासी के अत्याचार के मामले में नंबर वन है, बेरोजगारी में तो नंबर वन है, किसानों की आत्महत्या में नंबर वन है पर जो अत्याचार हो रहा है चाहे नीमच की बात हो मनावर की बात हो दरअसल मैं घटना दोहराना नही चाहता हूं ये एक योजना के तहत किया जा रहा है और किसी की हिम्मत न पड़े अगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इनका बचाव न करें यह बात स्पष्ट है ये तस्वीर आपके सामने है। ग्राम सिमरिया में हुई हत्या के मामले में आज तक कोई जांच पूरी नही हुई है। हमने मांग करी थी सीबीआई जांच कराने की ज्यूडिशियल जांच कराने की। सच्चाई सामने आये और सजा फौरन दी जाये। आज तक इक्वारी खत्म नहीं हुई वीडियों में सब कुछ गवाह है तो किस बात की कसर बची है। 

आदिवासी समाज को बांटने का काम करने की इनकी योजना है

ये इनकी योजना है समाज को आदिवासी समाज को कैसे बांटे, आज इन्होनें यह शुरूआत करी है। भील भिलाला को कैसे बांटे कोल, कोरूकू को कैसे बांटे, ये बांटने की ताकि एक आवाज में आम जनता आवाज न उठा पायें। जो आम जनता की आवाज एक हुई तब उसमें जो मजबूती होती है। समाज बांटके, यह आज हालात मध्यप्रदेश में है। आदिवासियों के स्कूलों की हालत खराब है, हास्टल में लाईट नहीं है और हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं है, नर्स नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रोज सुबह उठकर यह तय करते है कि मैं आज कौन सी  घोषणा करूंगा। आज मैं कौन सी कलाकारी करूंगा। चार दिन पहले कहा कि ठेला चलाके खिलौने इकट्ठा करूंगा, वो तो तैयारी करें अब तो उनको आगे छह सात आठ दस साल उन्हें ठेला ही चलाना पड़ेगा।

देश की संस्कृति पर आक्रमण हो रहा है

ये आज हालात मध्यप्रदेश के है बड़ी चिंता की बात है, प्रश्न किसी शासन, किसी व्यक्ति किसी पार्टी के लिए नहीं है मध्यप्रदेश के भविष्य के लिए है। आगे आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए है। सामाजिक एकता की बात है कि आज सब मामले हमारे सामने है। कमल नाथ ने कहा कि कोई समाज, आदिवासी समाज गौहत्या के पक्ष में नही है और ये जो आरोप लगाते है कि मांस है उनके घर में जाइये वहां तो हनुमान जी की फोटो लगी है शिव जी की फोटो लगी है और यह कह रहे है कि मांस खा रहे है। कोई तो आरोप  लगाना है ना। किस तरह हमारी कानून व्यवस्था है हमारा संविधान है। अच्छा संविधान गलत हाथों में जो चला गया है आज उसका कितना दुरूपयोग हो रहा है, आज हमारे देश की संस्कृति में कितना आक्रमण हो रहा है। आज भारत में इतनी धर्म, जातियां, भाषायें, रस्म, इतने देवी देवताएं के साथ एक झंडे के नीचे खड़ा है क्योंकि हमारे देश की संस्कृति है और ये देश की संस्कृति पर आक्रमण हो रहा है। इस दौरान कमल नाथ के साथ एमपी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, तरुण भनोट, विधायक ओमकार मरकाम, नारायण पट्टा समेत सिवनी जिले के प्रमुख कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

परिजनों को देंगे 3-3 लाख रूपये की राशि, बेटी की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करेंगे कमल नाथ 


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया हेलीकाफटर से कुरई विकास खण्ड के ग्राम सागर पंहुचे, हेलीपेड पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना, बरघाट विधायक श्री अर्जुन सिंह काकोड़िया, लखनादौन विधायक श्री योगेन्द्र सिंह बाबा के साथ ग्राम सागर निवासी सम्पतलाल बट्टी जिनकी भाजपा के अनुषांगिक संगठन बजरंग दल और श्रीराम सेना के कार्यकतार्ओं द्वारा निर्मम हत्या कर दी गयी थी, उसके बाद ग्राम सिमरिया के मृतक धानसा इनवाती के परिजनों से मुलाकात करने उनके निवास पंहुचे।
         जहॉ परिवार को सांत्वना देकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया एवं मृतक के परिजनों को 3-3 लाख रूपये की राशि एवं सम्पतलाल बट्टी की छोटी बेटी की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करने को कहा। इसी घटना में घायल ब्रजेश बट्टी के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली, ग्राम सिमरिया में ही कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता ली। पत्रकार वार्ता में कमलनाथ ने कहा आज भारत में विभिन्न धर्म, जाति, भाषा, देवी-देवता, रश्म-रिवाज के साथ एकता के साथ खड़ा है एक झंडे के नीचे खड़ा है, यह भारत की संस्कृति है।
         भाजपा इस संस्कृति को तोड़ना चाहती है। अल्पसंख्यक और आदिवासियों को चुनचुनकर निशाना बनाया जा रहा है। हम पूरे प्रदेश में आदिवासी बचाओं, भाजपा भगाओं अभियान चलायेंगे। कमलनाथ ने कहा देश का अच्छा संविधान गलत हाथो में आ गया है श्री विक्रांत भूरिया ने कहा अलीराजपुर जिला आदिवासी बाहुल्य होते हुए आर्थिक रूप से कमजोर जिला है केन्द्र से जो फंड आना चाहिये 4 हजार करोड़ आना था जो कि भाजपा सरकार ने घटाकर 17 सौ करोड़ कर दी, पूरे मध्यप्रदेश में आदिवासियो के लिए 1.5 लाख सरकारी नौकरियों पर पद खाली है, शिवराज सिर्फ बोलते है किन्तु आदिवासी युवाओं की भर्ती नहीं कर रहें है।
            पीड़ित परिवार को सात्वना देने पहुचे कमलनाथ के साथ डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम, बिछिया विधायक नारायण पट्टा, जबलपुर विधायक तरूण भनोट, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, नरेश मरावी, असलम खान, मोहन चंदेल, राजा बघेल, ब्रजेश सिंह लल्लू बघेल, तेज सिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.