Type Here to Get Search Results !

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष बने ऋषभ चौरसिया

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष बने ऋषभ चौरसिया


सिवनी। गोंडवाना समय।

भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दक्षिण मंडल की घोषणा की गई है। इस महत्वपूर्ण पद पर युवा नेता ऋषभ चौरसिया को दायित्व दिया गया है, विश्व हिंदू परिषद के सिवनी मीडिया प्रभारी, नगर सह संयोजक का दायित्व पूर्ण करने के बाद इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करते हुए ऋषभ चौरसिया छात्र जीवन से ही विद्यार्थी परिषद में कार्यरत रहे हैं। विद्यार्थी परिषद के नगर उपाध्यक्ष रहने के साथ-साथ एबीवीपी के कॉलेज इकाई के भी अध्यक्ष रहे हैं। इसके साथ ही जबलपुर में अध्ययन करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर सह मंत्री का दायित्व भी रहा है।

संगठन को नई ऊर्जा एवं शक्ति प्रदान होगी       

इस नई नियुक्ति पर ऋषभ चौरसिया को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष युवराज राहंगडाले और दक्षिण मंडल के भाजपा नगर अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने बधाई प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की है कि इस नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा एवं शक्ति प्रदान होगी। इसके साथ ही युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से जुड़ने में सफलता हासिल होगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.