Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में लगेंगी सावित्री बाई फूले का फोटो चित्र एवं पाठ्यक्रम में शामिल होगा संक्षिप्त विवरण

छत्तीसगढ़ में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में लगेंगी सावित्री बाई फूले का फोटो चित्र एवं पाठ्यक्रम में शामिल होगा संक्षिप्त विवरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा पर संचालक लोक शिक्षण ने लिया संज्ञान जिला शिक्षा अधिकारियों को दिये निर्देश


दुर्गाप्रसाद ठाकुर
राज्य ब्यूरो प्रमुख
रायपुर/छत्तीसगढ़। गोंडवाना समय।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में सावित्री बाई फूले की फोटो चित्र लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश संचालक लोक शिक्षण ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा है कि जिन स्कूलों में सावित्री बाई फूले के फोटो चित्र लगाए जा चुके हैं, उनकी सूची भिजवाएं। 

सावित्री बाई फूले जी की जयंती एवं सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी घोषणा


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राजनांदगांव जिले के गंडई में 3 जनवरी 2022 को समाज सुधारक सावित्री बाई फूले जयंती एवं सम्मान समारोह में प्रदेश के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में सावित्री बाई फूले की फोटो लगाने एवं उनके व्यक्तित्व का संक्षिप्त विवरण पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की थी।

जिला शिक्षा अधिकारियों को भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे


लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा पर समुचित कार्यवाही किए जाने के लिए 2 मार्च 2022 को संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को पत्र प्रेषित किया गया। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। संचालक लोक शिक्षण ने पुन: जिला शिक्षा अधिकारियों को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.