Type Here to Get Search Results !

केदारपुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान समारोह

केदारपुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान समारोह

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदारपुर में हुआ आयोजन 


विवेक नायकबार, संवाददाता
केदारपुर। गोंडवाना समय।

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म उत्सव शिक्षक दिवस को चरितार्थ करते हुए शास. उच्च. माध्य. विद्यालय केदारपुर संस्था के द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को श्री फल एवं साल से सम्मानित किया गया।
          


 इस दौरान एच. एल. गुमास्ता, जी. एल. वेश, आर. एल. नायकवार एवं बी. के. धुर्वे सभी उपस्थित सम्मानीय शिक्षकों ने अपने अपने कार्य क्षेत्र, उपलब्धियों, चुनौतियों का जिक्र करते हुए संस्था को आगामी समय में सहयोग एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
            वहीं संस्था के प्राचार्य आई. डी. बिसेन द्वारा आगंतुकों का अभिवादन एवं आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एच. एल. कुंजाम, के. एल. यादव, आर. के. उइके, एस. के तिवारी, जे. पी. तिवारी, के. गुमास्ता, डी. एस. मसराम, एस. के. मसराम, संगीता मरावी, विवेक पटेल, अंशुल यादव, संतलाल मरावी, गोलू झारिया, सोनदास पाटवेकर चंदू रहंगढाले आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.