Type Here to Get Search Results !

गोण्डवाना समुदाय के सभी गण्ड समूहों द्वारा कर्मा महापर्व को बड़ी धूमधाम, हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

गोण्डवाना समुदाय के सभी गण्ड समूहों द्वारा कर्मा महापर्व को बड़ी धूमधाम, हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

आने वाले पीढ़ी को प्रकृति-पर्यावरण के प्रति जवाबदेही, संस्कारवान एवं जागरूक बनाये रखने दिया संदेश 

कर्मडार के चारों ओर दायें से बायें एक-दूसरे का हाथ थामकर, नाचते-गाते किया परिक्रमा 

अजय सिंह पोर्ते, संभागीय संवाददाता
सरगुजा व बिलासपुर संभाग, छत्तीसगढ़
सरगुजा। गोंडवाना समय। 

छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा संभाग का सबसे बड़ा पर्व कर्मा त्यौहार को समस्त सरगुजा संभाग के सभी जिलों, गांवों में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।


इस कर्मा पर्व के अवसर पर सभी ग्रामवासी बीते दिवस से ही प्रकृति पर्व कर्मी वृक्ष की पुजा-अर्चना करके उसके डंगाल/टहनी को काटकर गांव के बैगा/पटेल के आंगन में कर्मडार को लगाकर रुढ़िवादी, विधि, परंपरा अनुसार कर्म देवता के रूप में पूजा-अर्चना किया जाता है

और आने वाले पीढ़ी को प्रकृति-पर्यावरण के प्रति जवाबदेही, संस्कारवान एवं जागरूक बनाये रखने के लिए गांव के बीच में या सार्वजनिक जगहों में कर्म देवता को जमीन में लगाकर, उपवास रहकर दिन में  ही कर्मा कहानी सुनकर कर्मा नाचा, नाचते-गाते हुए कर्मडार के चारों ओर दायें से बायें एक-दूसरे का हाथ थामकर परिक्रमा करते हुए नाचते-गाते हैं। 

कलेक्टर द्वारा प्रतिवर्ष स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है


गोण्डवाना समुदाय के सभी गण्ड समूहों द्वारा बहुत ही सुन्दर ढंग से इस कर्मा महापर्व को बड़ी धूमधाम, हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता है,

इस अवसर पर कर्मा त्यौहार को मनाने के लिए सरगुजा संभाग के सभी जिलों के जिला कलेक्टर द्वारा प्रतिवर्ष स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

आस-पड़ोस गांव के सभी लोग मिलकर सामूहिक रूप कर्मा पर्व मनाते हैं


इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बेलखरिखा, पोस्ट-तुरना, जिला-सरगुजा छ.ग.में कर्मा पर्व गोण्ड समाज विकास समिति, सरगुजा संभाग के वरिष्ठ समाजसेवी तिरुमाल देव कुमार श्याम जी के मार्गदर्शन में एवं गांव के ही सामाजिक कार्यकर्ता तिरूमाय निर्मला सिंह कुसरो के नेतृत्व में आस-पड़ोस गांव के सभी लोग मिलकर सामूहिक रूप कर्मा पर्व मनाते हैं।

इसमें सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों, विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक कार्यकर्ता/पदाधिकारियों/सदस्यों की उपस्थिति रहती है।

सरगुजा संभाग के पारंपरिक कर्मा पर्व के शुभ अवसर पर विशेष रूप से ये रहे मौजूद


इस सरगुजा संभाग के पारंपरिक कर्मा पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत बेलखरिखा जनपद पंचायत लखनपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ के पावन धरा में समाज सेवी तिरूमाल रामप्रकाश सिंह पोर्ते (अध्यक्ष गोंड समाज विकास समिति , जिला सरगुजा) छत्रपाल सिंह मरावी (उपाध्यक्ष) एवं  नगर अध्यक्ष -गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी अम्बिकापुर, अनूक प्रताप सिंह टेकाम, अधिवक्ता (सचिव), एस. पी. मरकाम जी,कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग सरगुजा एवं बलरामपुर जिले के प्रभारी (कोषाध्यक्ष-गोण्ड समाज विकास समिति, सरगुजा संभाग),

पूरन टेकाम (उपाध्यक्ष), बंटू मरावी (सहसचिव), तरुण भगत जी (सर्व आदिवासी समाज जिÞला महासचिव), रामप्रताप साहू (जिÞला अध्यक्ष गो.ग.पा. किसान मोर्चा/छ.ग. क्रांति सेना जिÞला अध्यक्ष सरगुजा ), इंद्रदेव सिंह उर्रे (गो.ग.पा. जिला अध्यक्ष  युवा मोर्चा-सरगुजा), डुमनरेश सिंह कुसरो ( ब्लाक सचिव लखनपुर), रघुवीर प्रसाद ( जिÞलाध्यक्ष संत रविदास फेडरेशन समिति सरगुजा), देवचन्द मिर्रे (सदस्य), बहोरन सिंह (जिÞला महामंत्री गो.ग.पा. किसान मोर्चा), मनधारी सिंह ( गोंड समाज कार्यकारिणी सदस्य),  देवकुमार सिंह श्याम ( गोण्ड समाज विकास समिति ब्लाक संरक्षक, लखनपुर), आनंद रावेन सिंदराम (जिÞला सचिव गो.ग.पा. युवा मोर्चा), बंटू सिंह श्याम (सदस्य), चंद्रिका सिंह मरावी (सदस्य), सूरजबलि राजवाड़े (जिÞला संयोजक छ.ग. क्रांति सेना), धनिराम पैकरा (जिÞला महामंत्री गो.ग.पा.),

नेतराम कुसरो (ग्राम अध्यक्ष गोंड समिति) घासीराम कुसरो (सदस्य), ठाकुर प्रसाद (सदस्य), शिवबच्चा कुसरो (सदस्य), मुन्नी श्याम (सदस्य), निर्मला कुसरो (सदस्य), चैनसाय पावले (सदस्य), साधना सिंह टेकाम गोण्डी भाषा लिपि स्टुडेंट सूरजपुर,युवा साथी रामनाथ मरावी (युवा अध्यक्ष ग्राम बेलखरिखा), अजय प्रताप सिंह श्याम (उपाध्यक्ष), नीरज सिंह श्याम (सदस्य), संदीप सिंह श्याम (सदस्य), संजय सिंह कुसरो (सदस्य), पंकज सिंह श्याम (सदस्य), राजदेव सिंह श्याम (सदस्य), संजय कुमार सिंह श्याम (सदस्य), चंद्रिका कुमार पावले (सदस्य), युवती साथी - माया श्याम, साक्षी कुसरो, शसि अर्मो, प्रमिला अर्मो, अनु सिंह अर्मो, कविता कुसरो आदि शामिल रहे। 



अजय सिंह पोर्ते, संभागीय संवाददाता
सरगुजा व बिलासपुर संभाग, छत्तीसगढ़
मोबाईल नंबर-9406451959

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.