Type Here to Get Search Results !

100 डायल वाहन नियम विरूद्ध सिवनी जिले के कुछ पुलिस थाना में हो रहे संचालित

100 डायल वाहन नियम विरूद्ध सिवनी जिले के कुछ पुलिस थाना में हो रहे संचालित 

कहीं पुलिस थानों में खराब पड़े 100 डायल वाहनों के नाम पर तो नहीं हो रहा भुगतान 

सिवनी। गोंडवाना समय। 

सिवनी जिले के अंतर्गत कुछ पुलिस थानों में 100 डायल वाहन के अनुबंध के साथ उसके संचालन में सिवनी जिले में लापरवाही पूर्वक संचालन किये जाने की सजा दुघर्टना में मृत हुये पुलिस कर्मचारी के परिवारजन व होमगार्ड सैनिक जो कि घायल हुआ था वह भुगत रहे है। मध्यप्रदेश में पुलिस थाना में 100 डायल वाहन को अनुबंध के आधार पर रखा जाकर उसका उपयोग कानूनी गतिविधियों को क्रियान्वयन करने के लिये संचालित किया जा रहा है।
        


वहीं 100 डायल वाहन के संचालन के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा अधिकारी कर्मचारी को प्रभारी भी बनाया गया है। जिनकी देखरेख में 100 डायल वाहनों का संचालन किया जा रहा है। सिवनी जिले के कुछ पुलिस थानों में 100 डायल वाहन खराब की स्थिति में होने के कारण खड़ी हो गई है इसलिये उनके स्थान में बिना परमिट के ही लगाकर प्राईवेट वाहनों को 100 डायल के नाम पर संचालन किया जा रहा है। 

प्राईवेट वाहनों को 100 डायल के नाम पर किया जा रहा है संचालित 


प्राप्त जानकारी अनुसार सिवनी जिले के कुछ पुलिस थाना में 100 डायल वाहन नहीं होने के कारण जिन वाहनों को लगाया है उनके कागजात कानूनी प्रावधानों के अनुसार पूर्ण नहीं है। इसके बाद भी ऐसे वाहन नियम विरूद्ध 100 डायल के रूप में संचालित हो रहे है। सूत्रों की माने तो 100 डायल वाहन जो कि खराब की स्थिति में खड़े हुये उन्हीं वाहनों के नाम पर बकायदा शासन स्तर से कंपनी के द्वारा भुगतान लिया जा रहा है। अब यह कितना सही है यह तो वाहनों का संचालन करने वाले एवं लगाने वाले ही जानते है।
        जब 100 डायल वाहन खराब है या दस्तावेज के रूप में अपूर्ण है तो ऐसे वाहनों का अनुबंध निरस्त क्यों नहीं किया जा रहा है। इनके स्थान पर पुलिस थाना स्तर पर पुलिस थाना प्रभारियों के द्वारा अपने अपने परिचितों का वाहनों को 100 डायल के रूप में लगवा लिया गया है और उनको संचालित करवाया जा रहा है। सिवनी जिले के लगभग 5 से अधिक पुलिस थाना में 100 डायल वाहन के स्थान पर प्राईवेट वाहनों का संचालन किया जा रहा है।                 अपूर्ण दस्तावेज से युक्त 100 डायल वाहन के दुघर्टनाग्रस्त हो जाने के बाद उसमें सवार पुलिस कर्मि की मृत्यू के पश्चात व उसमें घायल हुये कर्मचारी को दुघर्टना से संबंधित क्षतिपूर्ति राशि आदि मिलने की समस्या से जूझ ही रहे है इसके बाद भी सिवनी जिले के कुछ पुलिस थानों में प्राईवेट वाहनों को 100 डायल के नाम पर संचालित किया जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.