Type Here to Get Search Results !

हत्याकांड, खुलासा के बाद लखनादौन पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की हो रही तैयारी

हत्याकांड, खुलासा के बाद लखनादौन पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की हो रही तैयारी 

गोंगपा के पदाधिकारियों ने पीड़ित व आरोपी को न्याय दिलाने उठाई आवाज 25 अक्टूबर को सौपेंगे ज्ञापन  


सिवनी। गोंडवाना समय। 

सिविल अस्पताल लखनादौन में हुये हत्याकांड के बाद से ही हत्या के खुलासा करने में लेटलतीफी करने वाली लखनादौन पुलिस द्वारा किये पर्दाफाश के बाद जहां आरोपी के परिजन और मृतक के परिवारजनों ने सामूहिक रूप से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाये है। सिवनी जिले के लखनादौन पुलिस थाना में ही नही अपितु मध्यप्रदेश में संभवतय: यह पहला मामला सामने आया है कि जब मृतक के परिवारजन ओर हत्या के आरोपी बनाए गए आरोपी के परिवारजन बच्चों के पूरा का पूरा मोहल्ला ओर चुने हुए शहरवासी पुलिस की कार्यवाही के विरुद्ध लामबंद होकर पुलिस पर सवाल उठाते नजर आ रहे है।
                हम आपको बता दे कि पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में आरोपी पर लगाई गई धाराओं का जिक्र करना ही भूल गई। प्रेसवार्ता करने के तुरंत बाद पुलिस अफसर ओर बल ने बहुत तेज गति से रवानगी डाल ली।  पुलिस के पास विक्की के हत्या के समय सबूत के रूप में मौके से एक रॉड जप्त करना बताया जबकि मामले में कोई भी गवाह या ऐसे कोई  ठोस प्रमाण प्रस्तुत करने के सवाल पर पुलिस बगले झांकते दिखी।
             पुलिस की जांच के दौरान ही कुछ वीडियो सार्वजनिक कैसे हुए इस पर पुलिस मीडिया को गैरजिम्मेदाराना जबाब देती नजर आई। वहीं सिविल अस्तपाल लखनादौन में हुये हत्याकांड के इस मामले में लखनादौन की जनता, क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि सहित सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन व लखनादौन विधायक योगेन्द्र सिंह बाबा ने स्वयं संज्ञान लेकर न्यायोचित कार्यवाही की मांग उठाई थी। 

सिविल अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर लग रहे गंभीर आरोप 

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार स्थापित है, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा समय समय पर कानूनी संवेदनशीलता के लिये विशेष दिशा निर्देश पुलिस अफसरों को जारी करते रहते है। वहीं मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आदिवासी विकासखंड लखनादौन में बीते दिनों विक्की कहार हत्याकांड के मामले में लखनादौन पुलिस द्वारा किये गये खुलासा के बाद आदिवासी युवक संतोष धुर्वे का आरोपी बनाने के बाद से ही आदिवासी समुदाय में आक्रोश व्याप्त है।
             सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक लखनादौन पुलिस की कार्यवाही और कार्यप्रणाली को सवाल उठाये जा रहे है। वहीं सिविल अस्पताल प्रबंधन के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर आरोप प्रत्यारोप चौक-चौराहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अस्पताल में उपचार के साथ साथ और क्या क्या जिम्मेदारों की औलादे कौन कौन से गुल खिलाते है इसको लेकर चर्चाएं अब लखनादौन के गलियारों में हो रही है।
            सोशल मीडिया का जमाना है, सयाने से लेकर बच्चे तक हत्याकांड के विषय में जान चुके है। लखनादौन सिविल अस्पताल में हुये हत्याकांड के बाद खुलासा ने पुलिस प्रशासन को आदिवासी समुदाय के आगामी समय में होने वाले आक्रोश को झेलने के लिये तैयार रहने के लिये मजबूर कर दिया है। 

विक्की कहार को इंसाफ दिलाने और बेगुनाह व्यक्ति को न्याय दिलाने गोंगपा करेगी आंदोलन 

सिवनी जिले के लखनादौन मुख्यालय में सिविल अस्पताल में हुये हत्याकांड के खुलास के दूसरे दिन 22 अक्टूबर 2022 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला प्रवक्ता सदस्य रावेन शाह उइके, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश गोंड, गोंगपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अरविंतद उईके सहित अन्य पदाधिकारियों ने लखनादौन रेस्ट हाउस पहुंचकर प्रेस वार्ता कर घटना को लेकर पुलिसिया कार्यवाही पर गंभीर सवाल उठाते हुये विक्की कहार की हत्या के मामले में आदिवासी युवक संतोष धुर्वे को आरोपी बनाने पर आपत्ति जताया है।
            गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला प्रवक्ता रावेन शाह उईके ने प्रेस वार्ता में विक्की कहार को इंसाफ दिलाने के लिए और बेगुनाह व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए कमर कसने की बात कही है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि इसके लिये हम सरकार, शासन प्रशासन के विरोध में सड़क से लेकर माननीय न्यायालय तक संघर्ष करेंगे उन्होंने कहा कि अन्याय के विरुद्ध हमारी संघर्ष जारी रहेगा। हमने 22 अक्टूबर 2022 को हत्याकांड के मामले में विक्की कहार पीड़ित परिवार सहित आरोपी बनाये गये संतोष धुर्वे के परिवारजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में एक एक बिंदुओं पर चर्चा कर जानकारी लिया है।
                गोंगपा के पदाधिकारियों ने कहा कि विक्की कहार की हत्या दु:खदायी है इस मामले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है वहीं हत्या के लिये आरोपी बनाये गये संतोष धुर्वे के मामले में गोंगपा पदाधिकारियों ने कहा कि वे आदिवासी ही नहीं बल्कि सर्व समाज और सर्व धर्म के लिए समान रूप से न्याय के लिए संघर्ष करेंगे। लखनादौन मुख्यालय में हत्याकांड के मामले में न्याय दिलाने के लिये जल्द ही विशाल आंदोलन जनता के सहयोग से किया जायेगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.