Type Here to Get Search Results !

शहीद के यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दीपावली पर्व का शुभकामना संदेश लेकर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर पहुंचे, कहा खुद को अकेला न समझे परिजन

शहीद के यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दीपावली पर्व का शुभकामना संदेश लेकर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर पहुंचे, कहा खुद को अकेला न समझे परिजन 

अजय सिंह पोर्ते, संवाददाता
सरगुजा व बिलासपुर संभाग
सूरजपुर/छत्तीसगढ़। गोण्डवाना समय।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शहीद जवानों के परिजनों को दीपावली पर्व का शुभकामना संदेश भेजा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश को लेकर शनिवार 22 अक्टूबर 2022 को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्रीमान रामकृष्ण साहू ने शहीद परिवार के महिला आरक्षक नमिता केरकेट्टा को ससम्मान भेंट किया।
        


इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमान रामकृष्ण साहू ने धनतेरस व दीपावली पर्व की शुभकामना संदेश के साथ मिष्ठान एवं मिट्टी के दिए भी ससम्मान महिला आरक्षक को भेंट किया और सुख, समृद्धि, यश-कीर्ति की कामना किया।

महिला आरक्षक नमिता केरकेट्टा का स्थानान्तरण पुलिस लाईन में करने का आदेश मौके पर ही जारी कर सौंपा             


पुलिस अधीक्षक ने शहीद परिवार के महिला आरक्षक से चर्चा कर हालचाल जाना और दुरस्थ तैनाती थाना चांदनी से महिला आरक्षक नमिता केरकेट्टा का स्थानान्तरण पुलिस लाईन में करने का आदेश मौके पर ही जारी कर सौंपा।
        इस दौरान एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, रक्षित निरीक्षक भुपेन्द्र कुर्रे, थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर मौजूद रहे। इसी क्रम में डीएसपी मुख्यालय नंदिनी ठाकुर ने शहीद परिवार के महिला आरक्षक सरिता कुजूर को मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए दीपावली पर्व की शुभकामना संदेश एवं मिष्ठान को ससम्मान भेंट किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी भटगांव शरद चंद्रा व एएसआई विराट विशी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.