Type Here to Get Search Results !

न्यू जय अंबे सिक्यूरिटी सर्विस के कर्मचारियों की खुशियों के साथ परिवार संग मनेगी दीपावली

 न्यू जय अंबे सिक्यूरिटी सर्विस के कर्मचारियों की खुशियों के साथ परिवार संग मनेगी दीपावली 

16 लाख का वेतन और 4.50 लाख रूपये का बोनस न्यू जय अंबे सिक्युरिटी सर्विस कर्मचारियों को किया गया वितरण 

दीपावली पर्व में सभी कर्मचारियों की वेतन में 1000 हजार रूपये हुई बढ़ोत्तरी कर दिया दीपावली का तोहफा 

सिवनी। गोंडवाना समय।

न्यू जय अंबे सिक्यूरिटी सर्विस कम्पनी जिसका संचालन भारत देश में सिवनी, बैतूल, रायपुर, उड़ीसा में किया जा रहा है। न्यू जय अंबे सिक्यूरिटी सर्विस के द्वारा देश के नागरिकों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है।
        


आईएसओ प्रमाणित संस्था न्यू जय अंबे सिक्यूरिटी सर्विस संस्था के अंतर्गत रोजगार मिलने से सैकड़ों परिवारों का भरण पोषण हो रहा है वहीं उनकी योग्यता व कुशलता का पारिश्रमिक भी उन्हें प्रतिमाह मिल रहा है।

देश में रोजगार प्रदान करने में न्यू जय अंबे सिक्यूरिटी सर्विस संस्था के संचालक श्री अरूण यादव अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे है। 

दीपावली पर्व के पहले वेतन, बोनस, मिठाई, महिलाओं को साड़ी, पुरुषों को शर्ट पेंट प्रदान किया गया


न्यू जय अंबे सिक्यूरिटी सर्विस संस्था के अंतर्गत देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को दीपावली पर्व के पूर्व 22 अक्टूबर 2022 को न्यू जय अंबे सिक्यूरिटी सर्विस कम्पनी के सिवनी स्थित मुख्यालय में प्रति वर्ष के अनुसार

इस वर्ष भी कंपनी में कार्यरत 400 से ज्यादा कर्मचारियों को दीपावली पर्व के पहले वेतन, बोनस, मिठाई, महिलाओं को साड़ी, पुरुषों को शर्ट पेंट प्रदान किया गया। इसके साथ ही बैतूल, रायपुर में कार्यरत संस्था के सभी सदस्यों को भी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। 

दीपावली पर्व में कर्मचारियों की वेतन में 1000 हजार रूपये हुई बढ़ोत्तरी कर दिया दीपावली का तोहफा 


इसके साथ ही न्यू जय अंबे सिक्यूरिटी सर्विस कंपनी के द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर कंपनी में कार्यरत सुरक्षा एवं सफाई मित्र के वेतन में 1000 रुपए एवं कम्प्यूटर आॅपरेटर के वेतन में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

इस अवसर पर प्रख्यात देवी गीत गायक अशोक अकेला, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रबंधक सेवकराम बरकड़े, बिट्टू, मोंटू, कंपनी के आॅफिस स्टाफ में मैनेजर कमल चंद्रवंशी, मदन पवार, सुनील यादव, संध्या ठाकुर आदि उपस्थित रहे और सभी ने कर्मचारियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी।

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.