Tuesday, October 25, 2022

सफाईकर्मियों को नहीं मिला दीपावली के पहले वेतन, परेशान होकर परिवार के साथ मनाई दीपावली

 सफाईकर्मियों को नहीं मिला दीपावली के पहले वेतन, परेशान होकर परिवार के साथ मनाई दीपावली

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस टेÑड यूनियन के जिला अध्यक्ष सुजीत गोदरे ने कहा सफाईकर्मियों के साथ अन्याय हुआ 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस टेÑड यूनियन के अध्यक्ष सुजीत गोदरे ने जानकारी देते हुये बताया कि सिवनी नगर पालिका में दीपावली के त्यौहार आने पर भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा कर्मचारियों का पेमेंट नहीं दिया गया जबकि सफाई कर्मचारी व अन्य कर्मचारी दिन रात कर्तव्य समझकर अपनी सेवा दे रहे और शहर को सुंदर और स्वच्छ बना रहे है।
            इसके साथ ही सीएमओ द्वारा सफाई कर्मचारियों की दोनों टाइम की हाजिरी ले रही है लेकिन जब त्यौहार के दौरान तनखा देने की बारी आती है तो उसमें सीएमओ मैडम का कोई ध्यान नहीं है यह कर्मचारियों के साथ अन्याय, अत्याचार, शोषण है। वहीं नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की दीपावली फीकी रही और आर्थिक रूप से वे परेशान होते रहे।
            वहीं सुजीत गोदरे ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सभी विभागों में दीपावली के पूर्व अक्टूबर माह का वेतन दिये जाने की बात कहा था लेकिन उसके बाद भी नगर पालिका सिवनी के सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला जिससे सफाई कर्मचारी व उनके परिजन परेशान होते रहे।

No comments:

Post a Comment

Translate