Type Here to Get Search Results !

गोंगपा आईटी सेल मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बने कमलेश गोंड, संगठन के प्रति जताया आभार

गोंगपा आईटी सेल मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बने कमलेश गोंड, संगठन के प्रति जताया आभार 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक सम्पन्न, पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओ को दिये सख्त निर्देश 

बूथ स्तर पर जोनल, सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारी सुनिश्चित किया जाना आवशयक है


मण्डला। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला मंडला की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष इजी. कमलेश तेकाम की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई, जिसमें जिले के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित मुख्य अथिति राष्ट्रीय महामंत्री एवं मंडला लोकसभा प्रभारी संतोष चद्रांकर, मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री हरेंद्र सिंह मार्को, प्रदेश उपाध्यक्ष चेतराम भगदिया, प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी संतर वलारी तथा संभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे। 

सदस्यता अभियान को प्रमुखता देकर 2023 विधानसभा की मजबूती के साथ तैयारी करें


संगठन को बेहतर मजबूती देने के लिये दिन भर के विचार मंथन के बाद मंडला लोकसभा प्रभारी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते ने कार्यकर्ताओ को कड़े निर्देश देते हुये उन्होंने आगामी 2023 में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जिला एवं बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी, जिसमें सदस्यता अभियान को प्रमुखता देकर पार्टी की विश्वासनीयता को अधिक से अधिक  लोगों तक जोड़ने तथा उनकी भागीदारी सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए।
            

पार्टी के हर एक कार्यक्रम को करने बूथ स्तर एवं जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी एवं बूथ स्तर पर जोनल, सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारी सुनिश्चित किया जाना आवशयक है। प्रदेश संगठन महामंत्री हरेंद्र सिंह मार्को ने संगठन के सभी कार्यकर्ताओ को एक सूत्र में बांधने की बात बताई, जिसमें विकसित गोंडवाना का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, एकता एवं एकजुटता, नागरिकों के अंदर कर्तव्य भाव का बोध, कार्यकर्ताओ में समन्यव इन सभी सूत्रों की विस्तार में जानकारी दी। 

गोंगपा जिला अध्यक्ष ने तीन पार्टी कार्यकर्ताओ को किया निष्कासित


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मंडला जिला अध्यक्ष इंजि. कमलेश तेकाम ने पार्टी की नीतियों के विरुद्ध कार्य करने वाले तीन जिला पदाधिकारी राजेंद्र धुर्वे, अमित ठाकुर एवं गोलू चक्रवती को पार्टी से निष्कासन का फरमान जारी कर दिया है अब इन कार्यकर्त्ताओं की गोंडवाना गणतंत्र पार्टी संगठन में किसी भी प्रकार से सदस्यता नहीं है। 

दादा हीरा सिंह मरकाम जी के विचारों के अनुरूप चलकर संगठन की नीतियों का अनुसरण करते हुए पूरी क्षमता और समर्पण से पद का निर्वहन करूँगा-कमलेश गोंड 




वहीं सोशल मीडिया में हमेशा बेबाकी के साथ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का पक्ष रखने वाले गोंडवाना आंदोलन के युवा कमलेश गोंड को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुये आईटी सेल मध्यप्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा दी गई जवाबदारी मिलने पर युवा नेता कमलेश गोंड ने संगठन के प्रति आभार जताया है। मध्यप्रदेश गोंगपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए आईटी सेल मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष कमलेश गोंड को नियुक्त किया है।
            

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम की भावनाओं के अनुरुप गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु गोंगपा आईटी सेल अध्यक्ष नियुक्ति की गई है। सोशल मीडिया में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का पक्ष रखने वाले गोंडवाना आंदोलन के युवा कमलेश गोंड को प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा है कि आप पूरी जिम्मेदारी के साथ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों पर चलते हए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे एवं पार्टी द्वारा प्रदेश में किये जा रहे जनहित कार्यों को जन जन तक पहुंचाने हेतु पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतिवेदन से अवगत कराते रहेंगे।
        अपनी नियुक्ति के बाद संगठन के प्रति आभार जताते हुए युवा नेता कमलेश गोंड ने कहा कि मुझे यह महत्वपूर्ण पद की जवाबदारी देने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री संतोष चंद्राकर, प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते, प्रदेश संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह मार्को सहित समस्त पदाधिकारियों आभार व्यक्त करता हूं एवं मैं आप सभी को भरोसा दिलाता हूँ कि मुझे संगठन ने जो भी जिम्मेदारी दी है उसका दादा हीरा सिंह मरकाम जी के विचारों के अनुरूप चलकर संगठन की नीतियों का अनुसरण करते हुए पूरी क्षमता और समर्पण से पद का निर्वहन करूँगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.