Type Here to Get Search Results !

राजकुमार खुराना के अध्यक्ष रहते भारत जोड़ो यात्रा भी नहीं कर पायेगी सिवनी जिले में कांग्रेस को मजबूत

राजकुमार खुराना के अध्यक्ष रहते भारत जोड़ो यात्रा भी नहीं कर पायेगी सिवनी जिले में कांग्रेस को मजबूत 

कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना गुटबाजी को बढ़ावा देकर संगठन को कमजोर करने में निभाते है विशेष भूमिका 

सिवनी विधानसभा में जमीनी कार्यकर्ताओं को बेबुनियाद आरोप लगाकर संगठन से निष्किासित करने का रचते है षडयंत्र 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

भारत जोड़ो यात्रा के बहाने कांग्रेस शहर से लेकर गांव तक संगठन को मजबूत बनाने की मुहिम चला रही है। इससे संभावना है कि भारत में कांग्रेस संगठन भले ही अन्य स्थानों पर मजबूत हो सकती है लेकिन सिवनी जिले में कांग्रेस का मजबूत होना अत्याधिक मुश्किल है या यह कहा जा सकता है कि संंभव नहीं है। इसके पीछे कारण यह है कि जिला कांग्रेस कमेटी संगठन का अध्यक्ष का दारोमदार संगठन में फूट डालने वाले, गुटबाजी को बढ़ावा देने वाले, निष्क्रियता के रूप में कार्य करने की पहचान रखने वाले के हाथ में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल नाथ ने अपने कृपापात्र को सौंप रखी है।
            


सिवनी जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कमल नाथ के कृपादृष्टि से ही राजकुमार खुराना कब्जा जमाकर बैठे है। कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना का कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकाल में कांग्रेस संगठन को मजबूती कम मिली है वरन कांग्रेस को कमजोर करने के लिये उन्होंने हमेशा गुटबाजी व चाटुकारिता को बढ़ावा दिया है। सिवनी जिले में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में सिर्फ विधानसभा व सांसद चुनाव की टिकिट पाने के लिये दमदारी दिखाती है।
            

सिवनी जिले में कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना के कार्यकाल में पंचायत चुनाव में 8 जनपद पंचायत व जिला पंचायत में कांग्रेस का समर्थक अध्यक्ष बना पाने में फेल रही है, इसके पीछे कारण यही है कि कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार खुराना का लक्ष्य अपनी पैरवी करने वाले लल्लू बघेल को ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने के प्रयास में लगे रहे जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना अच्छे से जानते थे कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिये ब्रजेश उर्फ लल्लू बघेल पात्र नहीं है। इसके बाद भी कांग्रेस संगठन की किरकिरी कराने के लिये कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने ब्रजेश उर्फ लल्लू बघेल पर जिला पंचायत अध्यक्ष का दांव ख्ोला और बाजी हार गये। 

निष्क्रिय कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में जाने पहचाने जाते है राजकुमार खुराना 

सिवनी जिले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना के कार्यकाल में उनके विश्वसीय पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सरकार के दौरान जमकर सत्ता का लाभ उठाया है। धन की उगाही करने में कांग्रेस भवन बनाने के नाम पर, विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के ट्रांसफर में लेनदेन बहुत चर्चा में रहा है। इसके साथ ही सरकार के रहते ठेकेदारी प्रथा में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सबसे ज्यादा रूची दिखाई है।
            कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिये विशेष कोई कार्य नहीं किया वरन सत्ता के दौरान भी संगठन में गुटबाजी को बढ़ावा देते रहे। जिसका परिणाम ये हुआ कि कांग्रेस संगठन सिवनी में लगातार कमजोर होता चला गया। कांग्रेस राष्ट्रीय, प्रांतीय व जिले के संगठन से संबंधित विभिन्न पदाधिकारियों के सिवनी जिले में आगमन के दौरान ही कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना सक्रिय नजर आते है अन्यथा वे कांग्रेस संगठन और विपक्ष के हिसाब निष्क्रिय कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में जाने पहचाने जाते है। 

कांग्रेस संगठन आगामी विधानसभा चुनाव के हिसाब से कमजोर ही नजर आ रहा है

सिवनी जिले में कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना संगठन को मजबूत करने की वजाय अपने फायदे के लिये संगठन में गुटबाजी को बढ़ावा देकर जमीनी कांग्रेस पदाधिकारियों पर संगठनात्मक कार्यवाही कराने में विशेष भूमिका निभाते है। सिवनी विधानसभा का चुनाव फिर लड़ने के लिये वे अभी से कवायद कर रहे है इसके लिये वे कांग्रेस संगठन के जिम्मेदार, वजनदार पदाधिकारियों को कांग्रेस संगठन से बाहर का रास्ता दिखाने के लिये अपने सिपहसलाहकारों के साथ मिलकर षडयंत्र रचते रहते थे।
            सिवनी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना फिर अपना भाग्य आजमाने की कोशिश में लगे हुये है इसके लिये वे सिवनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक एवं मजबूत कांग्रेस पदाधिकारियों को मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन व राष्ट्रीय स्तर पर उनकी छबी को धूमिल करने के लिये निरंतर कोशिश कर रहे है।             इसके लिये उन्होंने पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय चुनाव के दौरान अपने इस फंडा को अपनाकर भी देखा है। देखा जाये तो सिवनी जिले में सिवनी, बरघाट, केवलारी, लखनादौन चार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन आगामी विधानसभ चुनाव के हिसाब से कमजोर ही नजर आ रहा है।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.