Thursday, November 3, 2022

प्रशिक्षण वर्ग से युवा मोर्चा मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन को अंतिम छोर तक बनायेगी मजबूत

प्रशिक्षण वर्ग से युवा मोर्चा मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन को अंतिम छोर तक बनायेगी मजबूत

आगामी विधानसभा चुनाव में वैचारिक व राजनैतिक रूप से परिपक्व होंगे युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता 

सिवनी के रजवाड़ा लॉन में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का होगा आयोजन 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग सिवनी जिला मुख्यालय में होने से संगठन के माध्यम से अंतिम ईकाई तक वैचारिक रूप से मजबूती के साथ किस तरह से कार्य करना है इसके लिये विषय विशेषज्ञों के द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षित किया जायेगा। हम आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा संगठनों के प्रशिक्षण वर्ग मध्यप्रदेश के अलग अलग स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है।
            


वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग सिवनी जिला मुख्यालय के रजवाड़ा हॉटल में आयोजित किया जा रहा है जिसमें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री भाजपा शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी भाजपा मुरलीधर राव, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो तेजस्वी सूर्या, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री भाजयुमो रोहित चहल, प्रदेश महामंत्री भाजपा कविता पाटीदार, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो वैभव पवार उपस्थित रहेंगे। 

वैचारिक व अन्य विषयों में पारंगत करने के लिये दिया जायेगा प्रशिक्षण


भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के अधिवेशन व सम्मेलन तो आयोजित होते ही है लेकिन भाजपा संगठन में प्रशिक्षण वर्ग अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सिवनी जिला मुख्यालय के रजवाड़ा लॉन में होने वाले भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में मध्यप्रदेश के 56 संगठान्तमक जिलों से एवं मध्यप्रदेश युवा मोर्चा के लगभग 200 प्रमुख पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी व सोशल मीडिया प्रमुखों को विषय विशेषज्ञों के द्वारा वैचारिक व अन्य विषयों में पारंगत करने के लिये प्रशिक्षण दिया जायेगा ताकि वे युवा मोर्चा संगठन के माध्यम से अंतिम छोर तक पहुंचकर संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिये कार्य कर सके।
        भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यक्रम का सिवनी जिला में होना इसलिये महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार भी सिवनी जिले से ही आते है। ऐसी स्थिति में सिवनी जिले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग होना संगठन के पदाधिकारियों के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष को भी मजबूत बनाने में कारगर सिद्ध हो सकता है।
            वहीं सिवनी जिले में होने से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सिवनी जिला अध्यक्ष युवराज राहंगडाले के लिये अपने आप में महत्वपूर्ण स्थान रखेगा, सिवनी जिला मुख्यलाय में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग होने से सिवनी जिला युवा मोर्चा संगठन को अंतिम छोर तक कार्य करने के लिये यह प्रशिक्षण वर्ग मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। 

संगठनात्मक व रचनात्मक कार्यों से परिचित कराने लगाई जायेगी प्रदर्शनी

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग दो दिवसीय होगा। जिसमें अलग अलग विषयों पर विषय विशेषज्ञों के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा। इसके साथ ही सिवनी जिला मुख्यालय के रजवाड़ा लॉन में आयोजित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी जिसका शुभारंभ व अवलोकन मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित अतिथिगणों सहित प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को देखने को मिलेगा। प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा किये गये संगठनात्मक व रचनात्मक कार्यों से परिचित कराया जायेगा, इसके साथ ही महापुरूषों के चित्रों के साथ साथ उनके योगदान भी प्रदर्शित किया जावेगा। 

प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने प्रशिक्षण वर्ग स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया


प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिये वृहद स्तर पर तैयारी की जा रही है, इसके लिये भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार स्वयं कमान संभाले हुये है। उनके साथ ही प्रदेश व सिवनी जिले पदाधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
            भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश का सिवनी जिले में 5 एवं 6 नवम्बर रजवाड़ा लॉन में होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की दृष्टि से 3 नवंबर 2022 दिन गुरूवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री जयदीप चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष युवराज रहांगडाले एवं प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों के साथ प्रशिक्षण वर्ग स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

No comments:

Post a Comment

Translate