Type Here to Get Search Results !

खेल प्रशिक्षक कु. आरती सोंधिया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्य पर हुई सम्मानित

खेल प्रशिक्षक कु. आरती सोंधिया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्य पर हुई सम्मानित 


डिंडौरी। गोंडवाना समय।   
                                   

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमान संजय सिंह के निर्देश एव मार्गदर्शन पर जिला ङिडौरी में 1 नमबर से 6 नवम्बर 2022 तक कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन  एव पुलिस विभाग द्वारा किया गया। जिसमें मुख्यालय स्तर पर बालक/बालिकाओं ने मैराथन अन्तर्राष्ट्रीय रेस, प्रभात फेरी, कबबङी प्रतियोगिता, सफाई अभियान, लोक नृत्य, गायन, रंगोली प्रतियोगिता अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कर्मचारियों एवं बच्चो को प्रमाण पत्र एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया

अधिकारी कर्मचारियों एब बच्चो ने बहुत ही उत्साह के साथ मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम को मनाया और  समापन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट विद्यालय परिसर मे रंगारंग कार्यक्रम के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिह तेकाम, कलेक्टर श्री रत्नाकर झा एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमान संजय सिंह द्वारा ऊतकृट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं बच्चो को प्रमाण पत्र एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया।
        जिसमें खेल और युवा कल्याण विभाग अधीकारी कृष्ण कुमार चौरसिया द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला खेल प्रशिक्षक कु. आरती सोधिया को उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया  गया। वहीं खेल के क्षेत्र पर श्री आर पी कछवाहा नेहरू युवा केन्द्र ङिडौरी को भी मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने पर अतिथियों सम्मानित किया गया। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.