Saturday, December 3, 2022

कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की 4 दिसंबर को मध्यप्रदेश की प्रांतीय बैठक आयोजित

 कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की 4 दिसंबर को मध्यप्रदेश की प्रांतीय बैठक आयोजित 

संगठन विस्तार एवं कार्यकारिणियों का नवीनीकरण पर विचार किया जाएगा

गोंडवाना आंदोलन का महत्वपूर्ण सामाजिक संगठन कोयतोड़ गोंडवाना महासभा 

भोपाल। गोंडवाना समय। 

कोयतोड़ गोंडवाना महासभा मध्यप्रदेश की प्रांतीय बैठक 4 दिसंबर 2022 को होटल कस्तूरी कांटिनेंटल, जोन-2, एम पी नगर भोपाल में आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रदेश के ब्लॉक एवं जिला पदाधिकारी समलित होंगें।             


बैठक में आदिवासी समुदाय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे जैसे पेसा, पारंपरिक रूढ़ि-प्रथा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार,  बढ़ते अन्याय एवं अत्याचार आदि विषयों में चिंतन एवं निराकरण हेतु ठोस रणनीति तैयार किया जाएगा।
            यह संगठन गोंडवाना आंदोलन का महत्वपूर्ण सामाजिक संगठन है। जो गोंडवाना की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए यह बैठक  निर्णायक एवं महत्वपूर्ण मानी जा रही है। साथ ही संगठन विस्तार एवं कार्यकारिणियों का नवीनीकरण पर विचार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Translate