Thursday, December 22, 2022

5 दुकान को नगर पालिका अमले द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने पर किया गया सील

 5 दुकान को नगर पालिका अमले द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने पर किया गया सील

नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान एवं सीएमओ पूजा बुनकर के निर्देश पर की गई कार्यवाही

शुक्रवारी काम्पलेक्स की दुकान नंबर 40, 41, 42, 43, एवं 16 को किया गया सील


सिवनी। गोंडवाना समय।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री शफीक खान एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री पूजा बुनकर के निर्देश पर 22 दिसम्बर 2022 दिन गुरूवार को नगर पालिका सिवनी के राजस्व अमले द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई।
            


ज्ञात होवे कि नगर के शुक्रवारी चौक स्थित नगर पालिका की दुकानों में असामाजिक तत्वों द्वारा शुक्रवारी काम्पलेक्स की दुकान नंबर 40, 41, 42, 43, एवं 16 में कई वर्षाे से अवैध रूप से कब्जा करके दुकान संचालित की जा रही थी।
                

जिसे सीएमओ पूजा बुनकर ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर नगर पालिका के राजस्व अमले के कर्मचारियों को दिये जिस पर श्री महेश सोनी, विवेक मालवी, जयंत बघेल, सावन चौहान, विशाल देशमुख के द्वारा दुकानो को सील करने की कार्यवाही की गई।

No comments:

Post a Comment

Translate