Type Here to Get Search Results !

व्यापारियों से की जा रही घटिया धान खरीदी से कलेक्टर को कराया अवगत

व्यापारियों से की जा रही घटिया धान खरीदी से कलेक्टर को कराया अवगत

विधायक दिनेश राय मुनमुन धान उपार्जन केन्द्र का लिया जायजा 

सिवनी। गोंडवाना समय। 

ेधान खरीदी केंद्रों में व्यापारियों और खरीदी केंद्र के प्रबंधकों सहित वहां पर जिम्मेदारों की सांठगांठ से व्यापारियों की घटिया धान खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाकर घटिया धान को खपाया जाकर धन कमाया जा रहा है जिससे धान खरीदी केंद्रों के प्रमुखों व व्यापारियों को लाभ मिल रहा है लेकिन नुकसान सरकार, शासन को उठाना पड़ रहा है।
              


 धान खरीदी केंद्रों में नियमों को दरकिनार करते हुये गुणवत्ता को दरकिनार करते हुये घटिया किस्म की धान की व्यापारियों के साथ सांठगांठ करते हुये खपाया जा रहा है इसका आरोप हम नहीं सत्ताधारी दल के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के द्वारा ही लगाया जा रहा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि सिवनी जिले में धान खरीदी केंद्रों में खरीदी केंद्र प्रभारी व खरीदी केंद्र के जिम्मेदारों के द्वारा बड़े स्तर पर अनियमितता आर्थिक लाभ कमाने के लिये की जा रही है।
                कुछ धान खरीदी केंद्र स्वसहायता समुह को नाम के लिये दिये गये है उनका संचालन राजनीतिक दलों के नेताओं के द्वारा ठेकेदारी के रूप में संचालित किया जा रहा है। सिवनी जिले में स्वसहायता समुह को खरीदी केंद्र की जिम्मेदारी दी गई है वहां पर स्वसहायता समूह के पदाधिकारियों व सदस्यों का अता-पता तक नहीं रहता है उनके स्थान पर नेताओं के द्वारा लगाये गये कर्मचारियों का जमघट रहता है। इसकी धरातल पर ईमानदारी से जांच करने की आवश्यकता है। 

मुंगवानीखुर्द खरीदी केंद्र में पिछले वर्ष की व्यापारियों की घटिया धान हो रही थी खरीदी 


विधानसभा क्षेत्र सिवनी के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने दिनांक 29 दिसंबर 2022 दिन गुरूवार को दौरा कर धान खरीदी केन्द्र का जायजा लिया तथा व्यापारियों से की जा रही घटिया धान खरीदी से कलेक्टर को अवगत कराया। सिवनी विधायक 29 दिसंबर को दोपहर में लगभग 1 बजे विधायक विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुंगवानी खुर्द का दौरा कर संचालित धान ऊपार्जन केंद्र जायजा लिया। जहां पर किसानों के नाम पर व्यापारियों का पिछले वर्ष का घटिया स्तर के माल की खरीदी की जा रही थी।
                जिसका सेंपल लेकर विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने कलेक्टर डा. राहुल हरिदास फटिंग को अवगत कराया गया। जिस पर कलेक्टर द्वारा तत्काल एसडीएम के नेतृत्व मे जांच दल भेजकर कार्यवाही किये जाने की बात कही गयी। इसके कुछ समय पश्चात जांच दल ने उक्त ऊपार्जन केन्द्र पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी गयी। इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने ग्राम जाम, भाटीवाडा पहुंचकर शोकसंतृप्त परिजनों के घर पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त किया तथा दिंवगतों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.