Type Here to Get Search Results !

राजा दलपतशाह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर अपमानित व धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले दोषियों को जल्द किया जाये गिरफ्तार

राजा दलपतशाह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर अपमानित व धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले दोषियों को जल्द किया जाये गिरफ्तार

अनु० जाति, जनजाति, पिछडावर्ग, धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों द्वारा सामुहिक रूप से जताया गया आक्रोश

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा गया ज्ञापन

सिवनी। गोंडवाना समय।

राजा दलपतशाह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर अनादर, अपमानित करने, धार्मिक भावनाएं आहत करने पर दोषियों को गिरफ्तार कर दंडित कराये जाने हेतु अनु० जाति / जनजाति / पिछडावर्ग / धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों द्वारा सामुहिक रूप से 2 दिसंबर 2022 दिन शुक्रवार को राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया।
            


सौपे ज्ञापन में जिला अध्यक्ष गोंड समाज महासभा एवं जिलाध्यक्ष अजाक्स द्वारा संयुक्तरूप से उल्लेखित करते हुये बताया गया कि सिवनी जिले में निवासरत, अनु० जाति / जनजाति / पिछडावर्ग / धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग के लोग सामुहिक रूप से सिवनी नगर के हदय स्थल में बने दल सागर तालाब की चौपाटी में 15 नवम्बर को स्थापित राजा दलपतशाह की प्रतिमा स्थापित की गई।
                

जिसे कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा 25 नवंबर 2022 क्षयर की रात्रि में समाज की धार्मिक भावनाएं आहत करने की मंशा से प्रतिमा तोड़फोड़ कर अपमानित किया गया।

जिससे जिले के संपूर्ण बहुजन समाज में रोष व्याप्त है तथा इससे सामाजिक धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। अनु० जाति / जनजाति / पिछडावर्ग / धार्मिक अल्पसंख्यक समाज द्वारा इस घटना की घोर निंदा करते हुये प्रतिमा को तोडने वालों के विरुद्ध निम्न मांगों का ज्ञापन सौपा गया। 

दलसागर तालाब सिवनी चौपाटी में स्थापित राजा दलपतशाह की वर्तमान प्रतिमा की सुरक्षा व्यवस्था समुचित कराई जावे

सौपे गये ज्ञापन में की गई मागों में राजा दलपतशाह की प्रतिमा को खंडित करने वालों पर आपराधिक मामला दर्ज कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जावे। 2. सिवनी जिला मुख्यालय में स्थित दलसागर तालाब में राजा दलपतशाह की आदमकद प्रतिमा सरकारी खर्च पर स्थापित की जावे।
            3. दलसागर तालाब सिवनी चौपाटी में स्थापित राजा दलपतशाह की वर्तमान प्रतिमा की सुरक्षा व्यवस्था समुचित कराई जावे। 4. जिल में अनु०जाति / जनजाति / पिछड़े वर्ग के सभी महापुरूषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा बाबत जिला प्रशासन समुचित व्यवस्था करे ताकि भविष्य में बहुजन समाज के महपुरूषों को प्रतिमाओं के साथ कोई अप्रिय घटना कारित ना की सके और इस वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत ना हो।

महेश गौतम को सेवा से निलांबित किया जावे और पीड़ित छात्रा को दिलाया जाये न्याय


बीते दिनों सिवनी मुख्यालय पर उत्कृष्ठ विद्यालय सिवनी के प्राचार्य महेश गौतम के द्वारा अनुसूचित जाति की नाबालिक छात्रा के साथ अश्लील छेड़छाड करने के दर्ज मामले में आरोपी को सेवा से निलांबित किया जावे और पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाया जाये। इसके साथ ही महेश गौतम को सख्त सजा दी जाये जिससे पीड़िता नाबालिक छात्रा को न्याय मिल सके। इसके साथ ही ऐसी घटना दोबारा न हो इस हेतु कड़े कदम उठाये जाये। सिवनी जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के युवाओं पर झूठा आपराधिक मामले दर्ज करना बंद करे तथा निर्दोष लोगों के प्रताडित करने से सिवनी पुलिस प्रशासन बाज आये।

तत्काल निराकरण की कार्यवाही नहीं की जाती है तो समाज उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा

अनु० जाति / जनजाति / पिछडावर्ग / धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों द्वारा सिवनी शहर की चौपाटी में स्थित राजा दलपतशाह की प्रतिमा को खंडित करने पर दोषियों को चिन्हित कर दंडित कराये जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही बताया गया है कि ज्ञापन में दर्ज मांगो पर तत्काल निराकरण की कार्यवाही नहीं की जाती है तो समाज उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.