लखनादौन पुलिस प्रशासन द्वारा गोंगपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर दर्ज किये गये समस्त प्रकरणों को खारिज कर वापस लिया जाये
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मध्यप्रदेश के समस्त ब्लॉकों में ज्ञापन सौंपकर रखी न्यायोचित कार्यवाही की मांग
सिवनी। गोंडवाना समय।
लखनादौन पुलिस प्रशासन द्वारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों पर दर्ज किये गये प्रकरण को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के निर्देश पर विरोध स्वरूप मोर्चा खोल दिया है इसके तहत सर्वप्रथम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में ब्लॉक स्तर पर 2 दिसंबर 2022 दिन शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उन्होंने मांग किया कि लखनादौन पुलिस प्रशासन द्वारा गों.ग.पा. के पदाधिकारियों पर दर्ज किये गये प्रकरण को खारिज किया जाकर वापस लिया जाये।
न्याय यात्रा का समापन की घोषणा कर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने घर की और प्रस्थान कर चुके थे
ज्ञापन में यह मांग किया है कि लखनादौन मुख्यालय में बीते माह विक्की कहार युवक के हत्याकाड के मामले में निर्दोष संतोष धुर्वे को आरोपी बनाया गया है। जिसके न्याय के लिए 17 नवंबर 2022 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा लखनादौन मुख्यालय में न्याय यात्रा सभा का आयोजन सभा मंच स्थान नगर परिषद् खेल मैदान लखनादौन जिला सिवनी के प्रांगण में रखा गया था जिसमें गोंगपा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के द्वारा न्याय मांगने आई जनता को संबोधित किया गया था।
वहीं कार्यक्रम सभा समाप्त होने के उपरांत यात्रा लखनादौन नगर भ्रमण करते हुए पुलिस थाना प्रांगण में पहुंचकर वहां पर उपस्िथत अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार के समक्ष अपनी न्याय यात्रा के विषय बिन्दु पर चर्चा किया जा रहा था लेकिन लखनादौन पुलिस प्रशासन के द्वारा अग्निशामक (फायरबिग्रेड) टैंकर पानी से पुलिस बैरीकेट के सामने से गीला होने के कारण न्याय के प्रति वार्ता का स्थान बदलकर रानी दुर्गावती तिराहा पर पुन: हत्या एवं निर्दोष संतोष धुर्वे के न्याय के विषय में उपस्थित सक्षम अधिकारी से अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्याम मरावी एवं अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार वार्ता कर एस.आई.टी के गठन एवं टी आई मनोज गुप्ता एवं एस.डी.ओ.पी. को लाईन आटेच किये जाने की मांग की गई।
जिसमें उपस्थित अधिकारियों के द्वारा गो.ग.पा. के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारीयों के न्याय विषय को सक्षम अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा ऐसा आश्वासन दिया गया। उस समय तकरीवन 05 बजे गो.ग.पा. ने अपनी न्याय यात्रा का समापन की घोषणा कर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने घर की और प्रस्थान कर चुके थे।
हिंसक घटना में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं शामिल नहीं थे
इसके बाद जो भी घटना या आंदोलन हुआ उसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का कोई भी योगदान या वे शामिल नहीं थे लेकिन इसके बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त घटना का जिम्मेदार गोंगपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व सदस्यों को मानते हुये विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है जो कि अन्याय व अनुचित है।
इस संबंध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मांग करती है कि लखनादौन पुलिस प्रशासन द्वारा दर्ज किये गये समस्त प्रकरणों को खारिज कर वापस लिया जाये। इस संबंधा में सिवनी जिले के समस्त ब्लॉकों में ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment