Type Here to Get Search Results !

मोहन चंदेल गांधी चौपाल के सिवनी विस के समन्वयक बने

मोहन चंदेल गांधी चौपाल के सिवनी विस के समन्वयक बने


सिवनी। गोंडवाना समय। 

जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के सिवनी विधानसभा के उम्मीदवार रहे मोहन सिंह चंदेल को गांधी चौपाल हेतु सिवनी जिले की विधानसभा सिवनी का समन्वयक नियुक्त किया गया है। श्री मोहन चंदेल की यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमत्री कमलनाथ के निदेर्शानुसार भूपेन्द्र गुप्ता प्रदेश प्रभारी गांधी चौपाल द्वारा की गयी है।

समापन 31 जनवरी 2023 को किया जायेगा

उल्लेखनीय होगा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के समस्त जिलो में 2 अक्टूबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक गांधी चौपाल यात्रा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें कांग्रेस पार्टी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो की ग्राम पंचायतो एवं गांवो में पहुंचकर ग्रामीणो के बीच बैठकर चौपाल लगाकर उनकी समस्याओ से रूबरू हो रहे है। यह  गांधी चौपाल कार्यक्रम प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी द्वारा 2 अक्टूबर 2022 से प्रारंभ किया गया है तथा इसका समापन 31 जनवरी 2023 को किया जायेगा।
             सिवनी जिला कांग्रेस पार्टी मे श्री चंदेल की सक्रियता एवं आमजनो मे उनकी बेहत्तर छबि तथा कार्यशैली को देखते हुए उन्हे सिवनी जिले में सिवनी विधानसभा क्षेत्र हेतु गांधी चौपाल का समन्वयक नियुक्त किया गया है उनकी इस नियुक्ति पर उनके ईष्ट मित्रो ने उन्हे अपनी शुभकामनाऐ दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.