Friday, December 23, 2022

अजाक्स के सिवनी जिला अध्यक्ष बने चित्तोड़ सिंह कुशराम

अजाक्स के सिवनी जिला अध्यक्ष बने चित्तोड़ सिंह कुशराम 

सिवनी जिला अध्यक्ष बनने पर प्रेषित की गई बधाई शुभकामनायें


सिवनी। गोंडवाना समय।

मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के अधिकारी व कर्मचारियों के अधिकारों एवं उन्हें न्याय दिलाने में हमेशा सक्रिय रहकर कार्य करने वाले संगठन अजाक्स का सिवनी जिले में जिला अध्यक्ष श्री चित्तोड़ सिंह कुशराम को नियुक्त किया गया है।
             


सिवनी जिले में अजाक्स पूर्व से ही हमेशा सक्रिय रहकर अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों के हित अधिकार के लिये कार्य करता है। वहीं अब श्री चित्तोड़ सिंह कुशराम प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल घाटकोहका विकासखंड कुरई जिला सिवनी को अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ अजाक्स का जिला शाखा सिवनी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
            

इनकी नियुक्ति इंजिनियर एस एल सूर्यवंशी प्रांतीय महासचिव प्रशासन मध्यप्रदेश अजाक्स भोपाल के द्वारा की गई है। श्री चित्तोड़ सिंह कुशराम के अजाक्स जिला अध्यक्ष सिवनी बनाये जाने पर समस्त अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई शुभकामनायें प्रेष्ति की गई है। 


No comments:

Post a Comment

Translate