Type Here to Get Search Results !

लोकायुक्त ने बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये शंभु सिंह ठाकुर को रंगे हाथो पकड़ा

 लोकायुक्त ने बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये शंभु सिंह ठाकुर को रंगे हाथो पकड़ा 

अधीक्षण यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जबलपुर मंडल सहायक ग्रेड 2 शंभू सिंह ठाकुर पकड़ाया 


जबलपुर। गोंडवाना समय। 

नाम प्रार्थी सुरेंद्र कुमार माल्या ग्राम कातिलबोड़ी पोस्ट फुलारा थाना लखन वाड़ा जिला सिवनी के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में जनपद पंचायत केवलारी में खेल परिसर का निर्माण किये जाने के बाद समय अधिक लग जाने के कारण राशि को स्वीकृत करने के नाम पर 40 हजार रूपये की रिश्वत मांगने वाले ग्रामीण यांत्रिकी विभाग जबलपुर के शंभू सिंह ठाकुर सहायक ग्रेड 2 ग्रामीण यांत्रिकी विभाग कार्यालय जबलपुर को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों 19 दिसंबर 2022 को पकड़ा है। 

जनपद पंचायत केवलारी में खेल परिसर का निर्माण कार्य में लग गया था अधिक समय 

प्रार्थी सुरेन्द्र कुमार माल्या के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था उसके द्वारा  जनपद पंचायत केवलारी में खेल परिसर का निर्माण किया गया था उक्त परिसर बनने में अधिक समय लग गया था जो समयावधि का प्रकरण अधीक्षण यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जबलपुर मंडल जबलपुर पहुंचाया गया था।
                उक्त समय वृद्धि के प्रकरण को पूर्ण करने एवं प्रकरण की राशि 600000 स्वीकृत करने के एवज में आरोपी शंभू सिंह ठाकुर सहायक ग्रेड 2 ग्रामीण यांत्रिकी विभाग कार्यालय जबलपुर के द्वारा 40000 रिश्वत की डिमांड की गई थी जिसकी रिकॉर्डिंग के उपरांत आरोपी को  19 दिसंबर 2022 को 20000 रिश्वत की राशि लेते हुए ग्रामीण यांत्रिकी कार्यालय जबलपुर में रंगे हाथों पकड़ा गया। ट्रैप दल में निरीक्षक स्वप्निल दास दल प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र दीवान एवं अन्य 5 सदस्य टीम शामिल है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.