दादा हीरा सिंह मरकाम जी की प्रतिमा का किया गया अनावरण
नरसिंहपुर जिले के गोटोगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिवरी बंधा में की गई स्थापित
नरसिंहपुर। गोंडवाना समय।
15 दिसम्बर 2022 को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिवरी बन्धा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी की प्रतिमा का अनावरण गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरू. तुलेश्वर सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी तिरू. श्याम सिंह मरकाम के द्वारा किया गया।
जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा पूर्व विधायक तिरू. दरबू सिंह उइके गोंगपा, राष्ट्रीय विधि सलाहकार इजराइल खान गोंगपा, मप्र प्रदेश अध्यक्ष तिरू.अमान सिंह पोर्ते, प्रदेश अध्यक्ष एस.सी. मोर्चा राकेश झारिया, प्रदेश महासचिव तिरू. प्रकाश धुर्वे, प्रदेश प्रवक्ता एवं मप्र सदस्यता प्रभारी राधेश्याम काकोड़िया की उपस्थिति में गोटेगांव विधानसभा के पदाधिकारियों की गरीमामयी उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण किया गया।
जैविक खेती करने के लिए 25-25 लाख रूपये की राशि प्रदान किया जायेगा
इसके साथ ही गोंडवाना सरकार बनने में सभी किसानों को जैविक खेती करने के लिए 25-25 लाख रूपये की राशि प्रदान किया जायेगा। गोंडवाना के समस्त मातृशक्ति, पितृशक्ति, युवाशक्ति की उपस्थिति में 15 दिसंबर को ग्राम शिवनी बंधा मुगवानी गोटेगांव नरसिंहपुर में गोंडवाना आंदोलन के जनक रत्नो के रत्न पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी की प्रतिमा की स्थापना की गई। जिसका अनावरण गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरूमाल तुलेश्वर सिंह मरकाम के कर कमलो द्वारा किया गया।
No comments:
Post a Comment